POSITIVE THOUGHTS
सकारात्मक विचार
किसी भी मनुष्य में इतनी बुद्धि तो विकसित होती ही है कि वह सही और गलत विचारों का आकलन कर सके।
मनुष्य के विचार दो तरह के होते हैं ---सकारात्मक विचार और नकारात्मक विचार।
आइये जानते हैं कि सकारात्मक विचार क्या कहते हैं।
" POSITIVE THOUGHTS "
"सकारात्मक विचार"
इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है।
हम वो सब कर सकते है , जो हम सोच सकते हैं।
और
हम वो सब सोच सकते हैं , जो आज तक हमने नहीं सोचा।
अगर आप सफल पायदान पर खड़ा होना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी सोच को सकारात्मक बनाए और
ऐसा तभी मुमकिन हो पाएगा जब आपके विचार POSITIVE / सकारात्मक होंगे।
कहते हैं कि किसी भी मनुष्य के विचारों में वो ताकत होती है जो उसके मन को अच्छाई और बुराई दोनों तरफ ले जा सकती है। आप क्या सोचते हैं इस बात से दुनिया में किसी को कोई फ़र्क पड़े या नहीं लेकिन इन्सान का स्वयं का व्यक्तित्व जरूर प्रभावित होता है।
कहा जाता भी है कि :-
वक़्त आपका है चाहे सोना बना लो
या फिर सोने में गुज़ार दो......
दुनिया आपके उदाहरण से बदलेगी
राय से नहीं।
POSITIVE / सकारात्मक विचार व्यक्ति को एक ऐसी ऊर्जा देते हैं जो निरन्तर इंसान को कुछ अच्छा सोचने और अच्छा करने का हौसला देते हैं। आप स्वयं को जब सशक्त बना लेते हो कि कितनी भी मुश्किले क्यूँ ना आए , आप नित नए काम पूरी शक्ति से करते हो।
कभी कभी ऐसा पल भी आता है कि जीवन में निराशा आ जाती है। कुछ लोग इसी असफल पल में बिखर जाते हैं और कुछ लोग इसी पल को अपनी ज़िंदगी की चुनौती स्वीकार कर निखर जाते हैं।
ऐसा केवल इसलिये संभव हो सकता है क्यूँकि :--
जिस काम में सफल होने की संभावना ज़्यादा हो
उसको करने पर हम सफल होते हैं....
लेकिन
जिस काम में असफलता की संभावना ज़्यादा हो
उसको करने पर हम श्रेष्ठ होते हैं !
हमेशा जीवन में positive / सकारात्मक विचार बनाए रखे जिससे आपकी सोच और आपके जीवन की दिशा दोनों आपको सफलता की और ले जाए।
BE OPTIMISTIC
आशावादी बने और पॉजिटिव सोचें
😊
No comments:
Post a Comment