Thursday, August 29, 2024

kya aap dusron se behtar hain?/ are you better than the others?{in hindi}

                       ARE YOU BETTER THAN THE OTHERS ? 


                             क्या आप दूसरों से बेहतर हैं ? 


हर इन्सान अपने आपको बेहतर बनाना चाहता है या मानता है कि वो सबसे बेहतर है। आजकल आप अपनी SKILL OR KNOWLEDGE यानि कौशल और ज्ञान दोनों को बढ़ा कर निःसंदेह स्वयं को दूसरों से बेहतर बना सकते हो। 


                           बेहतर से बेहतर कि तलाश करो ,

                           मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो , 

                           टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से ,

                           टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो। 


कई बार हमें कुछ ऐसे लोग मिलते हैं जो काफी अक्लमंद होते हैं जिनको जीनियस यानि तेज़ दिमाग वाला कहा जाता है। 

क्या फ़र्क होता है उनमें औरों से? 

                                         क्या यह उनके लिये ही कहा जाता है कि "क्या आप दूसरों से बेहतर हैं ?" 


अब अगर आपके ज़ेहन यानि दिमाग में ये विचार आ रहा है कि "क्या आप दूसरों से बेहतर हैं ?" तो जरूरी है कि आप अपना स्वयं का आकलन निष्पक्ष होकर करें। 

हम सब अपने आपको शिक्षित और बुद्धिमान मानते है और अपना आकलन भी इसी तरह से करते हैं और मान लेते हैं कि हम औरों से बेहतर हैं लेकिन जो औरों से बेहतर कहलाते हैं उनकी कुछ खास QUALITIES / गुण होतें हैं

1... एक बेहतर इंसान विनम्र होता है। 

2... सबकी मदद करने में उसको कोई संकोच नहीं होता और ना ही उसकी EGO / अहँकार उसको दूसरों की मदद करने से रोकती है। 

3... दूसरों से बेहतर बनना हो तो ज़िन्दगी में मेरे साथ क्या हो रहा है यह सोचने के बजाय "मैं क्या कर रहा हूँ" सोचिए। 

4... इन्सान को परोपकार की भावना हमेशा बेहतर बनाती है। 

5... किसी को अपनी SKILL / कौशल सिखाना बेहतर इन्सान के उच्च व्यक्तित्व को दिखाता है। 

6... ऐसा व्यक्ति सादा जीवन , उच्च विचार वाले भी होते हैं। 

7... कठिन विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वार्थ को अलग रख कर दूसरों की मदद करना।  

8... बेहतर व्यक्ति हमेशा एक कदम आगे की सोच रखता है उसके लिये परिवार, समाज़ और देश सबके लिये प्रेम और प्रगति की भावना होती है। 

9... हर नई SKILL , नए IDEA को अपने जीवन में जगह देता है और 

अपनी मेहनत से एक मुकाम बनाता है। हमेशा कुछ नया सीखने की ललक बेहतर बनने में उसका साथ देती है। 

10... जो इंसान दूसरों से बेहतर होता है उसकी खास बात यही होती है कि वो सिर्फ़ खुद पर काम करता है , अपने अन्दर क्या कमी है उसको सही करता है , क्या - क्या बेहतर कर सकता है अपने और समाज के लिये , इस बात का ध्यान रखता है , समय कैसे निकाला जाए खुद को क़ामयाब बनाने के लिए इसका भी ध्यान रखता है। 


एक दूसरों से बेहतर इन्सान कभी यह नहीं सोचता कि वो दूसरों से बेहतर है और ना ही कभी वो दूसरों से कम हूँ ऐसा सोचता है। 


                                        क्यूँकि 


         "शिक्षा नहीं बताती कि हमें क्या सोचना है , बल्कि यह सिखाती है कि कैसे सोचना है।

Thursday, August 22, 2024

INTELLIGENT / BUDDHIMAN KAISE BANE {in hindi}

                                   HOW TO BECOME INTELLIGENT

                                      बुद्धिमान कैसे बने ?

 

इन्सान की पहचान करने की कोशिश करनी हो तो उसके लिये उसकी intelligence यानि बुद्धिमता की परख की जाती है। 

जीवन में अगर आप सही ढंग से जीना चाहते हैं , सटीक निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं तभी आपको समझदार ,बुद्धिमान माना जाता है। 

"क्या यह माना जा सकता है कि दुनिया का हर व्यक्ति बुद्धिमान है ?"


                                             "  नहीं "


अगर संसार में हर व्यक्ति बुद्धिमान होता तो यह दुनिया बहुत सुन्दर होती। हर इंसान अपनी बुद्धि के अनुसार ही सोचता है। किसी भी इंसान की जीवनशैली उसकी अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुरूप ही होती है। 

 

           "क्या इन्सान अपने आप को बुद्धिमान बना सकता है ?"

 

                                           "हाँ "

 

कहते हैं कि :--- "सारस की तरह एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिये और अपने उद्देश्य को स्थान की जानकारी , समय और योग्यता के अनुसार प्राप्त करना  चाहिये। "  

 

अगर आप भी स्वयं को intelligent / बुद्धिमान बनाना चाहते हैं तो आपका स्वयं आकलन करें कि क्या आप बुद्धिमान हैं ?               

 

1... क्या आपने स्वयं को इस बात के लिये तैयार रखा है कि शिक्षा से आप स्वयं भी शिक्षित होंगे और समाज में होने वाली हर बात को , व्यवहार को सही गलत के निर्णय के साथ ही अपनी बुद्धि के बल पर  ही सोच विचार कर मानेंगे।

2... बहुत जरुरी है कि आज जब हम 21वीं सदी में जी रहे हैं तो अपने ज्ञान को , जानकारियों को बढ़ायें। आज के समय में हर दिन नए आविष्कार , नई समस्या आती हैं अगर आप अपनी बुद्धि को तेज़ रखना चाहते हैं तो हमेशा अपनी knowledge /ज्ञान को बढ़ाते रहें और हमेशा कोशिश करें , नई जानकारियों को सीखने समझने की। 

3... एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि अगर आप अपने को बुद्धिजीवी कहलाना चाहते हैं तो हमेशा शांत रहें और aware यानि सचेत रहें। ऐसा इसलिए कि कई बार जीवन में विपरीत परिस्थिति भी आती है और उस वक़्त अगर धैर्य और साहस से समस्याओं का आकलन करने के साथ ही उस समस्या का निवारण यानि हल भी निकाल लिया तो निश्चित ही आप बुद्धिमान इन्सान हैं। 

4... अक्सर हमने देखा है कि लोग अपनी गलती के लिये भी खुद को दोषी नहीं स्वीकार करते उनकी कोशिश होती है कि इसका दोष दूसरे को दे दें। सच में बहुत गलत है ऐसा करना। आगे बढ़ें और स्वीकार करें कि आपसे गलती हुई है और दुबारा ना हो इसके लिए उसी वक़्त सही भी करें। यकीन मानिये इससे आप सीखेंगे कि कैसे खुद की नज़रों में आप ऊपर उठते हैं , इससे आपके भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ता है और बुद्धि भी क्योंकि आप सही और गलत की पहचान करने की क्षमता का अपने भीतर विकास करते हैं। 

5... आप अपने काम को करने का समय प्रबंधन भी सही रखें। हर काम के लिये अपना समय निर्धारित रखें जिससे सारे काम को समय पर पूरा कर सकें। 

6... बुद्धिमान इंसान वही है जो सबसे पहले अपने आप को शांत और खुश रखना जानता है। हमेशा यह सोचना कि दूसरा कोई इंसान आपकी भावनाओं को समझेगा , आपको आपकी समस्या से बाहर निकालेगा तो यह आपकी मूर्खता है। हर इंसान खुद के जीवन में उलझा है और यह भी तो जरुरी नहीं की वो सही ही राय दे इसलिए अपनी बुद्धि को ही निर्णय करने दें। 

7... आपने सुना ही होगा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है और जहाँ स्वस्थ मन हो वहीं स्वस्थ दिमाग होता है इसलिए हमेशा active , energetic रहे। 

8... एक बात का और ध्यान रखें कि अपने आप को challenge स्वीकार करने दें। हर उस काम को करें जो मुश्किल हो , कठिन हो और आप अपनी क्षमता से आगे बढ़ कर उसको पूरा करने का हौसला रखें लेकिन अपनी क्षमता को देखते हुए। अपनी बुद्धि से काम लें। 

9... समझदार बनो , लोगों को पहचानने का हुनर भी रखें। लोगों पर कितना विश्वास करना है इस बात को भी ध्यान रखें। लोगों से अपनी कमजोरियों की चर्चा ना करें। फिजूल बातों पर अपना समय और पैसा बरबाद ना करें। 

10... शालीन रहें , शांत रहें , निरंतर कुछ ना कुछ सीखने की आदत रखें। उन लोगों को अपनी ज़िन्दगी में जरूर साथ रखें जिनमें आपको क़ाबिलियत नज़र आती हो। सुना भी होगा कि जैसी संगत वैसी रंगत। अपने आपको भी बेहतर बनाओ और अपनी सूझ बूझ से अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय संसार से करवाओ। 


             किसी शायर ने कहा है :--

                                    कौन कहता है कामयाबी 

                                     किस्मत तय करती है , 

                                        इरादों में दम हो तो 

                                  मंजिले भी झुका करती है। 

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...