BAD FRIENDS: बुरे दोस्त कौन होते हैं ?
"चेहरा देख करइंसान पहचानने की
कला थी मुझ में....
तकलीफ़ तो तब हुई
जब
इंसानों के पास
चेहरे बहुत थे। "
सच ही है दोस्तों , ज़िन्दगी बहुत इम्तेहान लेती है।
दोस्ती का रिश्ता जिसमें सिर्फ़ आपस के विचार मिलते हैं और पसंद आ जाता है वो इन्सान जिससे कभी पहले हम मिले तक नहीं होते। ना ही देखतें हैं , उम्र , कद , रंग , परिवार। फिर भी बहुत अपना , यूँ कह लो कि शायद अपनों से जायदा अपना।
एक सवाल जो तब बैचैन कर देता है जब वही दोस्त दगा दे जाता है जिसे हम अपना "जिगरी दोस्त " कहते थे।
आजकल की बात करें तो दोस्त का दोस्त भी हमारा फ्रेंड। friend request आते ही accept कर लेते है क्यूँकि वो हमारे दोस्त का दोस्त है। शायद मन में एक ख्याल यह भी रहता है कहीं वो बुरा न मान जाए।
लेकिन समय के साथ- साथ , आप स्वयं कुछ दोस्तों से अलग होना शुरु कर देतें हो क्यूँकि उन दोस्तों में अच्छे दोस्तों वाली feel आप महसूस नहीं कर पाते।
" कैसे पहचाने बुरे दोस्तों को "
कहते हैं दोस्ती तो सबसे कर लो पर अपना जिगरी दोस्त किसी को परख कर ही बनाओ।
किसी के साथ काफी वक़्त गुज़ारने के बाद ही हमें पता चल पाता है कि उसकी आदतें कैसी हैं।
कई बार ऐसे मौके आतें हैं जब दोस्त से कोई काम या किसी भी तरह की मदद चाहिये होती है , अक्सर छोटी- छोटी जरुरतें ही होती हैं, जो बुरा दोस्त या सहेली सुनते ही मना कर देतें हैं या फिर बहानों की लम्बी लिस्ट सुना देतें हैं।
कई बार कुछ बुरे दोस्त आपकी दोस्ती को बहुत हल्के में लेते हैं। आपकी अपनी पर्सनल बातों का वो दूसरे दोस्तों के साथ मज़ाक भी बना देतें हैं।
खासकर कॉलेज और नौकरी में अक्सर दोस्ती का भरम टूटते देखा है।
खुद को ,अपने काम को, अपने relationship को,अपनी
अपनी ego को , एक बुरा दोस्त हमेशा आगे रखता है।
आप चाहे कितना भी परेशान हो रहें हो वो सबसे पहले
अपना ही फ़ायदा देखेगा।
बुरे से बुरे वक़्त में भी आपका साथ नहीं देना। कई बार आपके लिये गलत image set करना भी बुरे दोस्त का ही काम होता है।
दोस्तों , अगर इस ब्लॉग को पढ़ते - पढ़ते आपको भी अपने अच्छे और बुरे दोस्तों का चेहरा याद आने लगे तब यक़ीनन आप समझ जाएँगे कि....
BAD FRIENDS
बुरे दोस्त कौन होतें हैं ?
जलन , नफ़रत , दुश्मनी , फ़रेब ,
बुरी आदतें , बुरी हरकतें , "बुरे दोस्त " की
पहचान है।
😇🙏😎