Monday, December 22, 2025

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ? 

                         परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?

 

मनुष्य के जीवन में संघर्ष और चुनौतियां या COMPETITION / स्पर्धा का बहुत महत्व है। जो व्यक्ति अपने समय में किसी भी संघर्ष या स्पर्धा में आगे रहता है वो अपने जीवन में हमेशा सफलता के पायदान पर खड़ा मिलता है क्यूंकि COMPETITION / स्पर्धा सरल नहीं होती। इंसान को अपने आप को बहुत संघर्ष करके उस मुकाम तक पहुँचाना पड़ता है जहाँ वो खुद को सिद्ध कर पाता है और यह तभी संभव हो सकता है जब बचपन से इंसान कड़े EXAMS / परीक्षाओं को पास करता रहा हो।    

 

               HOW TO PREPARE FOR EXAMS ? 

                     परीक्षा की तैयारी कैसे करें ? 


किसी ने सच ही कहा है कि :- 

                            परीक्षा सफलता के दरवाजे होते हैं , 

                           जो आपकी मेहनत के आधार पर ही ,

                                      खोले जाते हैं। 


किसी भी इंसान की सफलता का बहुत सारा श्रेय उसके माता - पिता को भी जाता है क्यूंकि अगर अभिभावक अपनी संतान को बचपन से कठोर नियम से सिखाना शुरू कर दे कि शिक्षा ही जीवन का आधार बनेगी और नित नए EXAMS / परीक्षाओं में सफलता मेहनत के द्वारा ही मिलेगी तो कोई भी बच्चा अपने जीवन में आगे चलकर किसी भी परीक्षा में असफल नहीं होगा। 


शिक्षा की जड़ें कड़वी होती हैं  ,

लेकिन फल मीठा होता है। 

 

The roots of education can be bitter ,

but the result is always sweet .  


परीक्षा की तैयारी कैसे करें :-

 

सबसे पहले यह देखना होगा की आपने कितना समय अपनी पढ़ाई को दिया है और आप  अभी कितना कोर्स पूरा कर पाए हैं। 

अब आप चाहे स्कूल , कॉलेज या किसी भी competition की तैयारी कर रहे हों , परीक्षा की तैयारी के नियम एक जैसे ही हैं।  

सबसे पहला नियम positive रहें। अगर आपको लगता है कि अभी तक आपने ज़्यादा कोर्स की तैयारी नहीं की है तो निराश न हों। 

कहते हैं कि अक्लमंद इंसान वही होता है जो यह जानता है कि जब तक गेंद / बॉल उसके पाले में है तब तक वो हारा नहीं है। 

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता , खूब मेहनत करें ,एकाग्र होकर। 


आजकल हर इंसान के जीवन में distractions / भटकाव बहुत हैं और इसका सबसे आसान तरीका है " MOBILE " 

MOBILE और दूसरे भटकावों से दूर रहें। 


सुबह अपना ब्रेकफास्ट / नाश्ता जरूर करें जो जयदा heavy / गरिष्ठ ना हो। 

हमेशा अपना time - management / समय - सारणी ऐसी बनायें जिससे आपकी नींद भी पूरी हो सके। 


TIME - TABLE जरूर बनाए जिससे आप अपने सभी विषयों को समान समय दे सकें , जिससे सभी विषय और उसके सार / प्रश्न आपको SOLVE करने और समझने का उचित समय मिल जाए। 

कहते हैं अगर लास्ट / पिछले 10 साल के पेपर SOLVE कर लिये जाए तो निश्चित आपकी EXAM की तैयारी को बल मिलता है। 


हमेशा कोशिश यही करें कि जिस भी TOPIC को पढ़ रहें हैं , समझ कर पढ़ें ऐसा बिल्कुल भी न करें कि रट्टा मार कर पढ़ लें फिर परीक्षा में सब भूल जाए। 

कोशिश करें कि जितना TOPIC अपने पढ़ लिया है उसका खुद TEST लें या किसी को बोलें कि वह आपका TEST लें। 

 

अक्सर कभी - कभी ऐसा भी होता है कि पढ़ते - पढ़ते बहुत मानसिक थकान होने लगती है , उस वक़्त थोड़ी देर के लिए ब्रेक ले , टहले , खूब सारा पानी भी पिए। 

 

अगर आप इस तरह एकाग्र होकर अपनी परीक्षा की तैयारी करेंगे तो निश्चित ही आप सफल होंगे। 




HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...