PERSONALITY
शख्सियत
व्यक्तित्व
PERSONALITY / व्यक्तित्व / शख्सियत क्या है ?
शब्द और व्यवहार ही
मनुष्य की असली पहचान है।
चेहरा और हैसियत का क्या है
आज है,कल नहीं है।
किसी भी इंसान के लिए अपनी PERSONALITY/अपने व्यक्तित्व को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नही हो सकता क्यूँकि हर इंसान की अपनी अलग फितरत और अलग स्वभाव होता है जिसकी वजह से ही उसे इस दुनिया में एक पहचान मिलती है।
अगर सरल शब्दों में कहा जाए कि PERSONALITY या व्यक्तित्व क्या है तो यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि "आपके गुण , आपका स्वभाव ,आपकी विनम्रता , आपका विवेक ,आपकी सज्जनता ,सहयोगी स्वभाव ,आपकी दूरदर्शिता ,सूझ - बुझ ही आपकी एक ऐसी मज़बूत छवि दुनिया के समक्ष लाती है जो आपकी PERSONALITY को उजागर करती है कि "आप दूसरे लोगों से अलग हैं और बुद्विजीवी भी हैं।
कहा भी जाता है कि :- एक अच्छी पॉजिटिव PERSONALITY से ज्यादा आकर्षक कुछ भी नही है।
अक्सर लोग कहते हैं कि फलां इंसान बहुत बढ़िया है उससे मिलकर सारा तनाव और हमारे जीवन की परेशानी कम या खत्म ही हो जाती है।
कभी आप लोगों ने सोचा है कि ऐसा क्यूँ होता है किसी इंसान के साथ रहने से ?
क्यूँकि
उस इंसान की पॉजिटिव सोच बहुत ज़्यादा लोगों को समझती है। लोगों की मदद करना , नकारात्मकता से दूर रहना और अपने लक्ष्यों को समर्पित व्यक्ति का मूल्यांकन एक ऐसे इंसान के रूप में होता है जिसकी PERSONALITY / व्यक्तित्व दूसरे लोगों को बहुत प्रभावित करता है।
जिस इंसान की कथनी और कर्म में विरोधाभास ना हो यकीन मानिये वही व्यक्ति दुनिया की नज़रों में आकर्षक है , प्रभावी है , जिसे सब दिल से स्वीकार करते हैं।
अगर आप भी अपनी PERSONALITY / व्यक्तित्व को प्रभावी बनाना चाहते हैं तो अपने आप का निष्पक्ष विश्लेषण करें , अपनी खामियों को स्वीकार करें और स्वयं को भी इस लायक बनाने की कोशिश करें कि दुनिया आपकी PERSONALITY के आगे नतमस्तक हो जाए।
हमेशा याद रखें कि :-
दुनिया की प्रशंसा और आलोचना
दोनों को स्वीकार करें।
फूलों को खिलने के लिए धूप और बारिश
दोनों की जरुरत होती है।
😊
No comments:
Post a Comment