NEW YEAR RESOLUTION: नववर्ष संकल्प
आप सबको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें।
ज़िन्दगी बहुत खूबसूरत लगती है दोस्तों जब मन में उल्लास
और खुशी महसूस हो रही हो। कई बार मन से एक आवाज़ आती है कि यह
खूबसूरत लम्हें यूँ ही हमारी ज़िन्दगी में बने रहें और हम सब अपने परिवार
और अपने दोस्तों , अपने शुभचिंतकों के साथ अपना जीवन सुखपूर्वक
बितायें।
ऐसे ही बहुत सारे नववर्ष संकल्प हम सब लेते हैं और अपने आप से promise / वायदा करते हैं कि इस साल मैं अपने सारे नववर्ष संकल्प पूरा करूँगा।
इन नववर्ष संकल्प / NEW YEAR RESOLUTION को जरुर
लेना चाहिये दोस्तों,यह संकल्प एक आत्मविश्वास और प्रेरणा का काम करते
हैं और हमारे जीवन को ऊर्जा देते हैं रिश्तों को और दोस्तों को बनाए रखने
के लिये।
कहते हैं ना कि मनुष्य / इन्सान सामाजिक प्राणी है और समाज
में एक - दूसरे का साथ और जरूरत हर इन्सान को होती है। इंसान हमेशा
एक - दूसरे को देखकर , साथ देकर , अपनी भी PROGRESS / प्रगति
करता है जिससे किसी भी व्यक्ति का स्वयं का , परिवार का , समाज का
भी विकास होता है।
NEW YEAR / नववर्ष जब भी आता है अपने साथ नई उमंग
ऊर्जा लाता है। इन्सान सब कुछ नया महसूस करता है , अपने परिवार ,
अपने दोस्तों के साथ प्रगाढ़ रिश्ते उसे दूसरे लोगों के साथ भी उत्तम व्यवहार
सिखाता है। कई बार लाइफ के कुछ लम्हें , कुछ वक़्त जख़्म भी दे जाते हैं
या कुछ अपनी या दूसरे लोगों की गलतियाँ भी इन्सान को फिर से नववर्ष
में नया मौका देती हैं , सब कुछ सही करने का।
कहते हैं दोस्तों कि ज़िन्दगी की किताब का अगर कोई एक दो PAGE / पन्ना काला हो तो उसे फिर से दुरुस्त किया जा सकता है बस इस बात की शिद्दत से कोशिश रखें कि ज़िन्दगी की किताब का हर दूसरा या तीसरा पन्ना काला ना हो।
NEW YEAR RESOLUTION :नववर्ष संकल्प लिया है तो प्रयास करें कि आप नववर्ष में अपने लक्ष्य को जरूर पूरा करें।
😇😊 HAPPY NEW YEAR 😊😇