RELATIONSHIP------रिश्ते / सम्बन्ध
संसार में जन्म लेने के साथ ही हर इन्सान रिश्तों में बंध जाता है। सबसे पहले जो रिश्ते बंध जाते हैं वो खून के रिश्ते होते हैं जिन्हें हम Blood Relation भी कहते हैं। यह वो रिश्ते होते हैं जो हमारी आख़िरी सांस तक हमारे साथ चलते हैं जिससे हमारा एक परिवार बनता है।
दोस्तों , जैसे -जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे -वैसे इन्सान दूसरे लोगों के साथ अपने अलग -अलग तरह के सम्बन्ध बनाता जाता है , जो हर इंसान के जीवन में अपना अलग महत्व रखते हैं।
कुछ लोग
किस्मत की तरह
होते हैं
जो दुआ से मिलते हैं,
और कुछ लोग
दुआ की तरह होते हैं
जो किस्मत बदल देते हैं !
हम सबकी ज़िन्दगी में उन सम्बन्धों की बहुत अहमियत होती है जो हमारे खून के रिश्ते होते हैं यानि हमारे blood relations जिसमें हमारे माता-पिता , भाई - बहन आते हैं। यकीनन यह वो रिश्ते हैं जो हमें हमारी किस्मत से मिले हैं। यही रिश्ते बचपन से लेकर जवानी तक और इसके बाद हमारे बुढ़ापे / वृद्धावस्था तक साथ रहते हैं।
इसके साथ - साथ हम अपने जीवन के हर पड़ाव में, अपने सम्बन्ध उन लोगों के साथ भी बनाते हैं जो हमारे जीवन में हमें मिलते हैं जैसे हमारे दोस्त , ऑफिस में साथ काम करने वाले , हमारे जीवन में आनेवाला हर वो शख्स , जो किसी न किसी रूप में हमारी ज़िन्दगी से जुड़ा है।
relationship / सम्बन्धों की जब बात होती है तब यह चंद लाइन जरूर ध्यान में रखें -----------
दुनिया के लिए तुम केवल एक इंसान हो ,
लेकिन एक इंसान के लिए तुम पूरी दुनिया हो !
दोस्तों , सम्बन्ध / रिश्ते - नाते सहेज कर रखना आसान नहीं है क्यूँकि बहुत ईमानदारी और प्रेम से अपने रिश्तों को समय - समय पर यह अहसास करवाना होता है कि " मैं हूँ ना "😄
👪👫👬👭👧👦👥😀😁😂😌😊😉😇😏😒😕😖😘😗😍😎💟💔💓💖💘💋
RELATIONSHIP / सम्बन्ध "समुंदर है भावनाओं का"
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप किस सम्बन्ध में हैं और अपने कितने दायरे में हैं।
एक उम्दा रिश्ता वही है जहाँ सूझ - बुझ , दुनियादारी , परिवार , दोस्ती , प्रेम , ज़िम्मेदारी सब कुछ आपस में मिलकर निभाया जाए।
💕😊💖