WHAT IS EXTERNAL BEAUTY ?
बाह्य सौंदर्य क्या है ?
"बाह्य सौंदर्य" का मतलब है जो आँखों से स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
इस संसार में अगर मनुष्य अपने आसपास देखे तो वातावरण में ऐसा बहुत कुछ है जिसे आँखों से देख कर मंत्र मुग्ध हुआ जा सकता है।
प्रकृति में नदियां , सागर , पहाड़ , झरने , झीलें आदि बहुत कुछ है जो आपको दिखाई देता है और मंत्र मुग्ध भी करता है।
मनुष्य की बात करें तो उसमें भी दूसरों को मंत्र मुग्ध करने की शक्ति होती है , किसी इंसान में भी कुछ विशेषता होती है जिसे उसका "बाह्य सौंदर्य " या "EXTERNAL BEAUTY " कहा जाता है।
"EXTERNAL BEAUTY " यानि बाह्य सौंदर्य उसे कह सकते है जो दिखाई देता है जैसे किसी इंसान का रंग - रूप , उसका शारीरिक बनावट ,आकर्षक चेहरा और परिधान यानि आकर्षक तरीके से कपड़ों को पहनना।
समाज में किसी इंसान को जब उसके भौतिक गुण के कारण जाना जाता है तब कहा जाता है कि इंसान का "बाह्य सौंदर्य " ही उसका सबसे बड़ा आकर्षण का कारण है।
समाज में अक्सर लोग किसी की बाह्य शख्सियत से ही प्रभावित हो जाते है , किसी का आकर्षित तरीके से कपड़े पहनने का स्टाइल हो, या बातचीत करने का अलग अंदाज़ हो , हर इंसान को लुभाता है।
कहा जा सकता है कि "बाह्य सौंदर्य " में वो गुण है जो लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है क्यूँकि हर इंसान अपने जीवन में भौतिक गुण जैसे किसी के बाहरी व्यक्तित्व " चेहरे की बनावट , शारीरिक बनावट और बाहरी आकर्षक परिधान को देखकर आत्म सुख का अनुभव करता है।
अतः यह निष्कर्ष निकलता है कि "बाह्य सौंदर्य न केवल आत्म - मुग्ध करता है वरन यह समस्त मनुष्य की इन्द्रियों को भी आनंद प्रदान करने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाता है।