BENEFITS OF MULTITASKER/MULTITASKING
MULTITASKER के लाभ
मल्टीटास्कर के फायदे क्या हैं ?
हम सब बचपन से एक ही बात सुनते आए हैं कि पढ़ोगे- लिखोगे बनोगे नवाब , खेलोगे - कूदोगे होगे खराब।
एक और बात जो हर बच्चे और जवान ने अपने अंतर्मन में पूरी तरह समा ली कि एक वक़्त में सिर्फ़ एक ही काम करना है।
" दोस्तों , क्या आज 21st century में ऊपर लिखी बातों का कोई वज़ूद रह गया है ?"
अब हो सकता है कि आप में से कुछ लोग यह कहे कि यह बात तो बिलकुल सही है ?
अगर यह बातें सही हैं तो "आप ही लोग उन लोगों के लिये तालियाँ क्युँ बजाते हैं जो एक के बाद एक नया काम करते हैं और सफल होकर,आप ही लोगों से अपने लिये तालियाँ बजवाते हैं ?
या फिर, आपको कभी अपने आफिस में या व्यापार में खुद से आगे निकलने नहीं देते ?
"इसका कारण जानना चाहते हैं क्या?"
सफल लोगों की सफलता का सबसे पहला सबक वो नहीं है जो तमाम उम्र के लिये हम सब ने सीख लिया , उनका सबक था कि हर गलती के बाद , फिर से दूसरा प्रयास और वो भी कई बार , कई तरह से और कई कामों को करते हुए।
मल्टीटास्कर होने के लाभ :-
जिज्ञासा - जब आप जिज्ञासु होते हैं तब आप कई चीज़ों के बारे में जानना चाहते हैं। यह तब और भी जरुरी हो जाता है जब आप मल्टीटास्कर बनना चाहते हैं क्यूँकि आपको सफल होने के लिये skill सीखनी पड़ेंगी जो आपके लाभ को बढ़ाएगी।
1 . . efficient / कुशल :: आज के समय में किसी के पास इतना
समय नहीं है कि वो आपसे पूछने आए कि आपको क्या आता है , यह
आपको अपने multiple / विभिन्न कामों के द्वारा लोगों को बताना या
दिखाना पड़ेगा। आपकी multi /विभिन्न काम करने की योग्यता ही
आपको उच्च मुकाम हासिल करने में लाभ दिलवायगी।
2 . . money/name /fame /पैसा /नाम /शोहरत :: जब आप
एक साथ कई काम करते हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि लोग आपको
जानने लगते हैं और आपके निपुणता के साथ किये गए काम को
सराहना भी मिलती है और लोग आपके नाम को भी आगे बढ़ाते हैं।
3 . . self satisfaction / आत्म संतुष्टि :: आज के अनिश्चित दौर
में जब घर - परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है , नौकरी को बचाने के
लिये तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है , अगर आप अपने
किये लगभग सभी प्रयासों में सफल होते हैं तो एक दिन निश्चित रुप से
आप आत्म संतुष्टि का अनुभव करेंगे।