HURDLES OF LIFE
जीवन की बाधाएँ
जीवन / ज़िन्दगी आपको हमेशा मौका देती है आगे बढ़ने का , कुछ लोग निरंतर इस मौके की तलाश में रहते हैं और जब भी जीवन में कुछ नया करने का या नया सीखने का मौका मिलता है तो जागरुक लोग उस बेहतर अवसर को हाथ से जाने नहीं देते।
कभी - कभी ऐसा भी होता है कि लोगों को अवसर तो मिल जाता है लेकिन कुछ जीवन में मुश्किलें भी साथ आ जाती हैं जिनको हम कहते हैं :- "HURDLES OF LIFE " या "जीवन की बाधाएँ"
HURDLES OF LIFE / जीवन की बाधाएँ अलग - अलग तरह की होती है जो जीवन में अपना विपरीत असर दिखाती हैं।
"HEALTH HURDLES :- स्वास्थ्य सम्बन्धी बाधाएँ "
माना जाता है कि अगर धन गया तो वापिस आ सकता है लेकिन तन गया तो इसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब भी जीवन में HEALTH या स्वास्थ्य सम्बन्धी बाधायें आएँ तो बहुत जरुरी है इन पर पूरा ध्यान दिया जाए।
"FINANCE HURDLES / धन सम्बन्धी बाधाएं "
ज़िन्दगी में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता। रोटी कपड़ा और मकान यह तीन चीजें बहुत जरुरी है किसी भी इंसान के लिये। अगर यह कहा जाए कि रोटी , कपड़ा और मकान आधार है जीवन के तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। जीवन में FINANCE HURDLES / धन सम्बन्धी बाधाएँ किसी भी व्यक्ति को निराश और भयभीत कर सकती है।
"BUSINESS HURDLES / व्यापार सम्बन्धी बाधाएँ "
LIFE में इन्सान बहुत कुछ करता है अपना परिवार और अपना जीवन सवांरने के लिये। कुछ लोग नौकरी करते हैं और कुछ लोग अपनी योग्यता अनुसार BUSINESS करना पसंद करते हैं पर BUSINESS / व्यापार आसान नहीं होता इसके साथ लाइफ में बहुत से HURDLES / बाधाएँ भी आती हैं जिनको बहुत धैर्य से संभालना पड़ता है।
"FAMILY HURDLES / पारिवारिक सम्बन्धी बाधाएँ "
FAMILY / परिवार वो है जहाँ इन्सान खुद को SECURE / सुरक्षित समझता है। कोई भी इंसान हो , किसी भी देश , जाति का हो , उसके लिये अपना परिवार जिसमें माता - पिता और बच्चे , पति - पत्नि सब एक - दूसरे का ख्याल रखते हैं , बहुत जरुरी होते हैं। अगर FAMILY / पारिवारिक सम्बन्धी बाधाएँ आ जाती हैं तो बहुत परेशानी होती है।
निष्कर्ष :--- जीवन एक यात्रा है। इसमें सुख - दुःख दोनों होते ही हैं। आप यह नहीं कह सकते कि हमारे जीवन में कभी कोई HURDLES / बाधाएँ नहीं आयेंगी। जीवन को जागरूक रहकर जियें।
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि अगर HURDLES / बाधाएँ आती हैं तो उसका सामना करने के लिये सबसे पहले FINANCIALLY / धन आपके पास जरूर हो क्यूँकि थोड़ा बहुत धन - संचय करना आपको हर HURDLES से SAFE / सुरक्षित रखता है।
No comments:
Post a Comment