BEST FRIEND
अच्छे दोस्त की पहचान कैसे करें ?
जब हम जन्म लेते हैं, उस वक्त से हम सबके जीवन में जो हमारे नज़दीक होते हैं , वो होते हैं हमारे माता - पिता और परिवार के बाकी सदस्य। यह लोग हमारी परवरिश बहुत प्यार और जरूरतों को पूरा करके करते हैं। जैसे -जैसे हम लोग बड़े होते हैं तब लगता है कि हमारी दुनिया तो बहुत बड़ी है।
आप सब याद कीजिये उस वक़्त को जब आप पहली बार स्कूल गए। अगर आप खुद के बारे में भूल गये हैं तो याद कीजिये अपने बच्चे का स्कूल का पहला दिन।
अक्सर बच्चे जब पहली बार अपने माता - पिता से दूर होते हैं तो डरते हैं कि अंजान लोग पता नहीं कैसे होंगे लेकिन धीरे - धीरे हम सबका डर खत्म होने लगता है और फिर शुरु होता है वो सिलसिला , जिसे कहते हैं दोस्ती।
अच्छे दोस्त की पहचान कैसे करें ?
😄😇😊
बचपन से ही हम सब स्कूल में सीख जाते हैं कि यह हमारा अच्छा दोस्त है या नहीं। वो क्या होता है जो हम एक अनजान को अपना मानना शुरु कर देते हैं। कई बार हमने देखा है कि बचपन का दोस्त ताउम्र हमारा सबसे अच्छा दोस्त बना रहता है , बहुत बार लड़ाई -झगड़े के , MISUNDERSTANDINGS के बाद भी हम उसी दोस्त के साथ खुश रहते है।
अच्छे दोस्तों की पहचान एक दिन में नहीं होती , बहुत बार साथ रहते हुए जब किसी एक को help की जरूरत होती है तब दूसरा जब निःस्वार्थ मदद करता है तब दिल में उस इंसान के लिये एक जगह बन जाती है।
तब क्या ये माना जाए कि क्या जरुरत ही दोस्ती है तो इसका जवाब हाँ भी हो सकता है , आप सोचकर देखो क्या आपको अपने दोस्त की जरुरत नहीं होती।
अब ऐसा भी जरुरी नहीं है कि आपको हर वक़्त कोई काम ही हो तब ही उसे याद करतें हों। काम के वक़्त , जरुरत के वक़्त कितने लोग हैं जो हमारी help करते हैं , कई तो दूर से सुनकर ही भाग जाते हैं कि कहीं हमें ना बोल दे।
अच्छा दोस्त हमारे साथ खड़ा रहता है , सुख में भी और दुःख में भी बशर्त कि हम भी उसे प्यार करते हों उसके वक़्त उसका भी साथ देते हों।
अच्छे दोस्त की बहुत बड़ी पहचान यह है दोस्तों, कि वो अपने दोस्त को कभी किसी के सामने झुकने नहीं देता।
अगर दोस्त गलत रास्ते पर जा रहा हो , तो चाहे उसको अपने दोस्त की गाली , मार भी सहनी पड़े , बुरा - भला सुनना पड़े तब भी वो उसे रोकता तो जरुर है।
हर जगह चाहे स्कूल ,कॉलेज या ऑफिस हो तकरीबन हर इंसान अपने दोस्त के साथ अपनी खुशी,अपने ग़म,अपनी मस्ती,सबकुछ
बांटना चाहता हैं।
दोस्तों , ऐसा कोई भी इंसान जो आपकी परवाह करें , आपको खुश देखना चाहे , आपकी हेल्प करें , बिना आपके कहे आपकी problem को समझ जाए , आपके लिये, आपके दुश्मनों को बिना आपके , आपके तरफ से ज़वाब दे आए , तब आप समझ जाए कि ऐसा इंसान ही आपका अच्छा दोस्त बन सकता है।
😇😊🙏😄😂