Monday, February 20, 2023

WHO IS ACHIEVERS :IN HINDI

             

                                                      WHO IS ACHIEVERS


                                                            "किसी भी व्यक्ति 

                                         को सहानुभूति की 

                                         आवश्यकता नहीं 

                                           है क्योंकि उसे  

                                           काम करना है। 

 

कोई भी इन्सान जिसके लक्ष्य और ख्वाब बड़े हों और वो अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहता हो और किसी मुकाम पर पहुंच कर अपनी योग्यता का परचम फहरा कर सबको दिखा दे , उसको ही achievers कहा जाता है। 

 

               "ACHIEVERS : सफलता हासिल करने वाला " 

 

इस शब्द Achievers का वज़न महसूस नहीं होता लेकिन यह शब्द जिस इंसान के नाम के साथ लग जाता है यक़ीनन उस इन्सान की दुनिया ही बदल जाती है। 

   "आप भी बनना चाहते होंगे ACHIEVERS : सफल इंसान "

 

ए पी जे अब्दुल कलाम साहब ने कहा था कि :-

                    युवाओं को मेरा सन्देश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें ,

                                     कुछ नया करने का प्रयत्न करें ,

                                   हमेशा अपना रास्ता खुद बनायें 

                                   और असम्भव को हासिल करें।  

 

 कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनको अपने जीवन में कुछ विशेष हासिल करना होता है। कुछ व्यक्तियों के जीवन में बचपन में ही उनके माता - पिता या परिवार के अन्य सदस्य लक्ष्य साध देते हैं और उनको उसी लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रेरित किया जाता है। 

अब यहाँ प्रश्न यह है कि  "क्या सब सफल होते हैं ? 

इसका सही जवाब है "नहीं "

 

ACHIEVERS केवल वही बन सकता है जिसमें खुद के भीतर भी सफल होने की , कामयाब इन्सान बनने की उमंग और उत्साह के साथ - साथ बेचैनी भी हो जो सिर्फ थोड़ी सी सफलता से ही खुश ना होकर बैठ जाए।  

FAMOUS WRITER " शिव खेड़ा " ने अपनी पुस्तक "जीत आपकी"

 में लिखा था कि    " जीतने वाले कोई 

                                  अलग काम नहीं करते ,

                              वे हर काम अलग ढंग 

                                     से करते हैं। 

 

अगर आप कभी अपने साथ या आसपास सफल लोगों को ध्यान से 

देखेंगे  तो आप भी उनकी ऊर्जा को महसूस कर पायेंगे। 

यह लोग समय का रोना नहीं रोते , motivational or inspirational 

qualities से लबरेज़ होते हैं , कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते ,कठिन से 

कठिन काम को बढ़िया तरीके से पूरा करके ही संतुष्ट होते हैं। 


कई बार सुना ही होगा कि सफल व्यक्ति के बारे मे कहा जाता है कि 

इनकी किस्मत / भाग्य अच्छा है जो ये आज बुलन्दी पर मौज़ कर रहे हैं।

 

किसी शायर ने शायद यही सुनकर लिखा होगा कि :-

 

 "मुझे ऊंचाइयों पर देखकर हैरान है बहुत लोग ,

   पर किसी ने मेरे पैरों के छाले नहीं देखे...




                                  

 

HOW TO MANAGE YOUR GOALS : IN HINDI

                        HOW TO MANAGE YOUR GOALS

 

                                    GOALS / लक्ष्य , इन्सान अपने जीवन में बहुत कुछ करता है और उसकी भरसक कोशिश रहती है कि वो कुछ ऐसा कर सके जिससे society / समाज में ना सिर्फ़ उसका नाम हो , वो अपने और अपने परिवार के लिये कुछ अच्छा कमा भी सके जिससे उसका जीवन बेहतर ढंग से व्यतीत हो। 

 

हर नए साल में हम सब plan बनाते हैं , resolutions ready करते हैं कि इस साल कोई गलती नहीं करेंगे , कैसी भी परिस्थिति हो अपने काम पर ही फोकस रखेंगे लेकिन होता वही है जो last year हुआ। 

 

                                   DISTRACTION  

                                   " You can't do 

                                     big things if 

                                         you're 

                                    distracted by 

                                     small things"

 

अगर आप सही अर्थों में अपने जीवन को "शून्य से शिखर" तक ले जाना चाहते हैं तब आपको इस बात को भी समझना होगा कि बिना planning के , बिना management के , लक्ष्यों को पाना उतना ही impossible है जितना कि सपनों और हकीकत में अन्तर होना।  


किसी शायर ने कहा भी है : मंज़िलें हमारे करीब से 

                                              गुज़रती गयी जनाब  ;

                                               और हम औरों को 

                                              रास्ता दिखाने में रह 

                                                            गए।

 

                   "HOW TO MANAGE YOUR GOAL " 

 

सबसे पहले बहुत जरुरी है कि आप एक डायरी बनाए और उस डायरी में लिखे कि आपका लक्ष्य क्या है , आप इस साल या आने वाले सालों में अपने आपको कहाँ देखना चाहते हो। 

आपके लक्ष्यों को पूरा करने के लिये क्या Manage /प्रबन्ध करना होगा।

इस बात को महत्व दें कि time - management/समय -प्रबन्ध सही हो। 

 सबका अलग  लक्ष्य होता है। "student , housewife, employee" 

 

                                          STUDENTS  

STUDENTS  / विद्यार्थियों के लिये अनुशासन को हमेशा मानना यानि हर काम और अपनी पढ़ाई को समय पर करने से ही लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं।  रोज स्कूल जायें जब टीचर पढ़ायें तब इस बात की पूरी कोशिश करें कि अपने doubts टीचर से उसी वक़्त clear कर लें। 

इससे जब आप पढ़ने बैठेंगे तब आपको वापिस सब याद आ जाएगा और आसानी से अपने chapters कर सकेंगे। 

स्कूल से आने के बाद अक्सर स्टूडेंस कोचिंग के लिये जाते हैं , वहाँ पर भी आप पूरे doubts clear जरूर कर लें जिससे पढ़ाया गया topic आपको समझ आ जाए और आपका extra time खराब ना हो।

 students अपने टाइम को इस तरह manage करें कि उनको खेलने या other activities के लिए भी टाइम मिल जाए।

 खास बात students को distract नहीं होना चाहिये।

अपने goals को पूरा करने के लिये , सबको स्पष्ट कह दें कि वो आपको disturb ना करें।

 

                                      HOUSEWIFE 


परिवार की ऐसी सदस्य जिसे "परिवार की धुरी " भी कहा जा सकता है।  अक्सर देखा जाता है कि घर और परिवार को तो वो अपनी कुशलता से संभाल लेती हैं लेकिन स्वयं को वो कुछ अधूरा ही पाती हैं। 

अक्सर इनके लक्ष्यों के लिये इन्हें वक़्त नहीं मिलता ?

समय की गति तो बदलती जाती है , ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ती जाती है ,

"नहीं बदलता है तो इनका भाग्य " अक्सर बहुत सी महिलायें यही शिकायत करती नज़र आती हैं। 

TIME -MANAGEMENT पर ध्यान दें। 

सुबह जल्दी उठें। 

सुबह सब काम जल्दी कर लें। 

उसके बाद कोई no gossip , no entertainment . 

ONLY FOCUS "How to manage your goals "

          " यकीं मानिये आप सब कर सकेंगे " 

 

                                    EMPLOYEE 


EMPLOYEE / कर्मचारी, सबसे जायदा यह वर्ग कुशल होने के बावजूद अपनी ज़िन्दगी में बहुत मेहनत करता है और कई बार सफल होते - होते रह जाता है या वो सब achieve / प्राप्त नहीं कर पाता जो यह वर्ग चाहता है।

इस वर्ग में महिला और पुरुष दोनों ही आते हैं। 

सबसे जायदा कॉम्पिटिशन और टेंशन employee को होती है। 

TIME - MANAGEMENT , RISK - MANAGEMENT ,

POWER - MANAGEMENT , MONEY - MANAGEMENT &

KNOWLEDGE - MANAGEMENT 

जब इन सब बातों में कोई भी EMPLOYEE निपुण होगा तभी वो अपनी SUCCESS को ACHIEVE कर सकेगा। 

FOCUS रखें , KNOWLEDGE UPDATE रखें। 


  

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...