SOCIAL MEDIA IMPACT
" सामाजिक माध्यम का प्रभाव "
"ONLINE PLATFORM"
SOCIAL MEDIA को सामाजिक माध्यम भी कहा जाता है। यह ऐसा माध्यम है जहाँ लोग ONLINE आपस में जुड़ते हैं और विभिन्न तरह की जानकारी भी साझा करते हैं।
इस सामाजिक माध्यम के साथ लोग आपस में बातचीत भी कर सकते हैं और साथ ही अलग - अलग प्रकार की सामग्री भी बना सकते हैं और उसको साझा कर सकते हैं।
आजकल SOCIAL MEDIA का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है और ऐसा लगता है जैसे ONLINE PLATFORM पर विस्तृत जानकारियां बाढ़ के रूप में हमारे सामने आ गई हों।
"SOCIAL PLATFORM / सामाजिक मंच"
इसके अंतर्गत अलग - अलग तरह के मंच उपलब्ध हैं जिसमें फेसबुक , इंस्टाग्राम , टेलीग्राम,व्हाट्सएप्प,
आदि आते हैं। जो NETWORKING SITES / PLATFORM आदि के रूप में होते हैं और विभिन्न तरह से सामाजिक मंच प्रदान करते हैं। जिससे वीडियो और टेक्स्ट आदि अपने समुदाय में साझा किया जा सकता है।
"SOCIAL MEDIA IMPACT"
"सामाजिक माध्यम का प्रभाव : अच्छा या बुरा"
सकारात्मक प्रभाव :- सोशल मीडिया समाज को, लोगों को जोड़ने का काम भी करता है। यह दूर बैठे लोगों को भी मंच देता है जिससे लोग आपस में विचार, तस्वीर आदि साझा कर सके।
त्वरित संचार का माध्यम होने से लोग अपने ज्ञान, शिक्षा ,व्यापार , मनोरंजन आदि में इसका बहुत उपयोग करते हैं।
सोशल मीडिया लोगों की चेतना को भी प्रखर बना रहा है , पहले लोग किसी भी प्रकार की जानकारी ना होने पर दूसरों से पूछते थे लेकिन अब सही और सटीक जानकारी स्वयं ही ONLINE हासिल कर लेते हैं।
"इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी है।"
सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल भी किया जाता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
कभी - कभी कोई भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैला देने पर समाज में डर और भय का माहौल बन जाता है जिससे हालात भी बिगड़ जाते हैं।
कुछ लोग सोशल मीडिया का दिन - रात उपयोग करते हैं जिससे उनको समाज से अलगाव की स्थिति का भी सामना करना पड़ता है और स्वयं भी अकेलापन और रिश्तों से अलग हो कर मानसिक स्थिति ख़राब कर लेते हैं।
जिस तरह रात और दिन इंसान को नया जीवन, नया लक्ष्य देते हैं अपना जीवन संवारने के लिये ठीक उसी प्रकार सोशल मीडिया की भी बहुत बड़ी भूमिका है आज 21 सदी में।
आज इंसान को जरुरत केवल यह समझने की है कि व्यक्ति सोशल मीडिया के किस प्रभाव को पाना चाहता है " सकारात्मक या नकारात्मक "
😊
No comments:
Post a Comment