WHAT IS COMPETITION
प्रतियोगिता क्या है ?
इस संसार में जब से इंसान का जन्म हुआ है तब से ही competition /प्रतियोगिता का भी जन्म हुआ है।
हर मनुष्य यह चाहता रहा है कि वह हर विषय में आगे हो।
जैसे - जैसे इन्सान की समझ विकसित होने लगी वैसे -वैसे नए प्रयोग भी होने लगे। धीरे -धीरे मनुष्य निरंतर अपना विकास करता गया और विकसित होने लगी नित नई संभावनाए जिससे मनुष्य कई आविष्कार होने से अपना और समाज का विकास करता गया।
अक्सर यह देखा गया है कि बदलते युगों के साथ नित नए प्रयोग करके नित नए आविष्कार तो हुए पर लोगों के मन में भी बदलाव आनेलगा। जब इन्सान कोई सफलता हासिल कर लेता है तो उसे लगता है कि इस सफलता पर सिर्फ़ उसका ही नाम हो और केवल उसे ही काबिल या genius / ज्ञानी समझा जाए।
अगर यह मान भी लिया जाए कि किसी की स्वयं की गई मेहनत का पुरस्कार उसका अपना होता है तब भी क्या ऐसा नहीं हो सकता कि competition की भावना की जगह "सबका विकास ,सबका कल्याण हो, ऐसा भाव मनुष्य अपने भीतर रखे।
आज आधुनिक युग में अगर आप चाहो तो इस सृष्टि से आप बहुत कुछ अपने जीवन में ले सकते हो , साथ ही साथ आज लगभग काफी लोग ऐसे हैं जो क़ाबिल हैं क्यूँकि विकास और आविष्कार निरन्तर होने से इंसान समय के साथ सीखता गया और सिखाता भी गया।
"WHAT IS COMPETITION :- प्रतियोगिता क्या है।"
कई बार कहा भी जाता है कि अगर सब समान होंगे तो कैसे पता चलेगा कि कौन कितना बुद्धिमान है।
हर इन्सान को बचपन से ही ज्यादा सीखाने पर ज़ोर दिया जाने लगा यानि बचपन से शुरु हुआ
COMPETITION व्यक्ति के अंत तक जीवन में समा गया।
आज जीवन में अगर आप देखें तो पायेंगे कि सब तरफ COMPETITION / प्रतियोगिता का ही दौर है।
अब चाहे स्कूल , कॉलेज में आपकी शिक्षा हो या रोज़गार के लिये EXAM , आपको अपना BEST तो देना ही
होगा।
क्या आपने कभी इस शब्द पर गौर किया है " अपना BEST "
आज आधुनिक युग में जहाँ EDUCATION की फील्ड में विभिन्न तरह के COURSES हैं जैसे COMPUTER , EDUCATION, MEDICAL , ENGINEERING , METEOROLOGY, ETC.
इसकी एजुकेशन और तैयारी के लिये हमेशा आपको COMPETITION के दौर से गुजरना ही पड़ेगा तो आप हमेशा यही कोशिश करें कि "अपना BEST " ही दें।
COMPETITION किसी भी चीज के लिए हो आप को किसी से जलन RAT - RACE नहीं रखना , अपना सर्वश्रष्ठ दीजिये।
जीवन में COMPETITION होना ही चाहिये जिससे यह पता चलता रहे कि हम किस पायदान पर खड़े हैं या शिखर की ऊंचाई पर।
किसी भी मनुष्य की बुद्धि को प्रखर बनाने के लिये स्वयं से किया गया COMPETITION हमेशा उसे जीवन में SUCCESS OR PROGRESS देता ही है।
No comments:
Post a Comment