Sunday, September 8, 2024

WHO IS LEADER/ HEAD/NETA/{IN HINDI}

                                               WHO IS LEADER ?

                           नेता कौन होता है ?              

 

 इस दुनिया में हर इंसान अपने अच्छे या बुरे विचारों का मालिक स्वयं है। बचपन की बात करें तो किसी भी इन्सान को जब तक वो समझदार या MATURE नहीं हो जाता , उसकी देखभाल ,उसकी शिक्षा सब का नियंत्रण माता - पिता के हाथ में होता है। 

अक्सर परिवार में इस बात को भी देखा गया है कि कौन सा इंसान परिवार में अपनी ज़्यादा समझ रखता है और परिवार के लिये बेहतर तरीक़े से अपनी ज़िम्मेदारी को निभा सकता है। खासकर जब विपरीत परिस्थिति हो तब।     

ठीक यही स्कूल ,कॉलेज ,कार्यस्थल पर भी देखा जाता है कि कौन ज़िम्मेदारी को अपने सही नेतृत्व से संभाल सकता है। 

अब एक प्रश्न जरूर किया जाता है कि क्या सब एक समान अपने नेतृत्व का कौशल दिखा सकते हैं ?

LEADER / HEAD की भूमिका निभाना इतना आसान भी नहीं होता जितना LEADERSHIP पाने के लिये लोग लालायित या इच्छुक रहते हैं। 

एक लीडर की भूमिका या ज़िम्मेदारी वही निभा सकता है जिस व्यक्ति में अपने काम , संस्था के लिये जुनून हो लेकिन उसके जुनून में ना तो स्वयं के लिये कोई लालच हो और ना ही किसी भी अन्य के लिये। 

LEADER वही बन सकता है जो अपने प्रभाव से विपरीत हालातों में भी निर्भीक रहकर बिना किसी पक्षपात के सही फैसलों को ले सकने की हिम्मत रखता हो। 

LEADER बनने के लिये बहुत जरुरी है कि आपमें ऐसे गुण हो जो दूसरे लोगों को सही मार्ग दिखा सके। जिस काम के लिये योग्य लोगों की जरूरत हो उनके लिये आप बाकी लोगों को समझाकर अपनी बात को सही ढंग से कह सकें। 

LEADER अपनी TEAM के सदस्यों का अग्रणी होता है वो अपने काम को बेहतर ढंग से करना भी जानता है और करवाना भी। 

 

LEADER का काम होता है कि चाहे कोई संस्था हो , आंदोलन हो या कोई  यात्रा। लीडर को सबको योजनाबद्ध तरीकों से संगठित करके , सबकी निगरानी रखनी पड़ती है और इस सबमें लीडर को स्वयं अनुशासित रहते हुए सबके साथ संचालन करना पड़ता है। 

कोई भी व्यक्ति जो LEADER कहलाता है उसे सर्वसमिति से ही चुना जाता है। लीडर को TIME , CLIMATE , SITUATION , DISASTER के प्रभाव से स्वयं को मुक्त रखना पड़ता है।  

    

 

       

No comments:

Post a Comment

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...