EDUCATION MANTRA
Education / शिक्षा किसी भी व्यक्ति के लिये उतनी ही
जरूरी है जितना साँस लेना। बिना शिक्षा के इन्सान देखने में पूर्ण लग सकता
है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर देखा जाए तो इन्सान में काफी कमियाँ भी नज़र
आती हैं।
life / जीवन में इन्सान को अपने जीवन को सशक्त बनाने के लिये बहुत
सारी बातें जाननी / समझनी पड़ती है , कुछ तो अपने माता - पिता ,
सम्बन्धियों से , लोगों से , दोस्तों से , सीख लेता है लेकिन ज्ञान की गंगा तभी
बहती है जब इन्सान खुद पढ़ - लिख कर सक्षम बनता है।
समय के साथ - साथ technology बढ़ी। हर क्षेत्र में विकास हुआ , जो लोग
पढ़े - लिखे थे वो निरन्तर अपने आपको प्रगति के पथ पर बढ़ाते गए और
साथ ही साथ अपना status भी समाज में उच्च स्तर का बनाए रखा।
आज समाज में EDUCATION MANTRA का होना एक जरूरत बन गया
है। कई बार देखा जाता है कि काफी लोगों में आज २1वीं सदी में भी शिक्षा
के प्रति जागरुकता नहीं है , इसका एक बड़ा कारण अभाव भी है।
कहीं पैसो का अभाव , कहीं बड़े - बुज़ुर्गों की निरक्षता की वजह से स्कूल
भेजने पर पाबन्दी। कहीं छोटे - छोटे बच्चे मजदूरी के लिये शिक्षा से वंचित
रह जाते हैं।
EDUCATION MANTRA
आज २१वीं सदी के माता - पिता को / पैरेंट/ Parents को education /शिक्षा
की आवश्यकता को समझना बहुत जरूरी है। अगर parents / माता - पिता
अपने बच्चों में शिक्षा का बीज बो देंगे तब ही आने वाले कल में parents खुद
देखेंगे कि उनके बच्चे कितने समझदार , सक्षम और दुनिया के साथ बेहतर
तालमेल मिलाकर चलने वाले हैं और सफल भी।
कुछ parents / माता - पिता अपने बच्चों को पैसा ना होने के कारण स्कूल
नहीं भेजते।
parents / माता - पिता सरकारी स्कूल में बच्चों को भेजना शुरु कर सकतें हैं।
No comments:
Post a Comment