SUCCESS MANTRA
HOW TO BE A SUCCESSFUL
सफल कैसे बने
हर इन्सान की चाहत या इच्छा होती है कि उसकी पहचान सफल
लोगों में हो। उसका नाम , उसका काम , उसका परिवार समाज में
अपना रुतबा रखता हो।
"क्या यह बात हर इन्सान के लिये संभव है ?"
इसका सही जवाब हाँ भी हो सकता है और ना भी।
"हाँ" उसके लिये जिसके पास मन की ताकत है , जो ख़ुद पर , अपनी
मेहनत पर यकीन रखता है और जानता है कि "सफलता कठिन श्रम
और skill से मिलती है।"
"ना" उसके लिये जिसके पास कोई विज़न / vision / नजर या target
या आप कह सकते हैं कि कोई भी लक्ष्य नहीं है। सिर्फ़ सफल होने की
चाहत ही काफी नहीं होती।
"SUCCESS MANTRA"
सफलता का कोई भी SHORTCUT /छोटा रास्ता नहीं होता इसलिए
ही अक्सर हम सब सुनते रहे हैं कि सफल लोग शुरु से अपना एक
TARGET / VISION / लक्ष्य बनाकर रखते हैं और फिर अपने उसी
लक्ष्य / TARGET के अनुसार अपने काम करके सफलता की सीढ़ी
चढ़ते जाते हैं।
हर माता - पिता / PARENTS / अभिभावक को एक बात हमेशा याद
रखनी चाहिये कि बच्चे की परवरिश में शिक्षा का महत्व बहुत ज़्यादा
होता है। बच्चे की परवरिश आप सिर्फ़ लाड़ - दुलार से , खाने - पीने
की व्यवस्था से करेंगे तो आपके बच्चे कभी भी सफलतम व्यक्ति नहीं
बनेंगे। सबसे पहली सीढ़ी होती है टारगेट / VISION / लक्ष्य।
जिसका लक्ष्य सबसे पहले PARENTS को समझना होगा , जिससे वह
अपने बच्चों को शुरु से EDUCATION / शिक्षा के प्रति ज़िम्मेदार बना
सकें।
EDUCATION के बाद आता है FOCUS, आप अगर अपने लक्ष्य की
तरफ FOCUSED नहीं होंगे तब सफलता मिलना बिल्कुल भी संभव
नहीं होगा। आप चाहे बच्चे हो ,स्कूल में हो या आप COLLEGE जाते
हों , या फिर EMPLOYEE ही क्यूँ ना हो , आप सबको अपने -अपने
TARGET नहीं भूलने चाहिये।
FOCUS के बाद जिसकी सबसे ज़यादा जरूरत पड़ती है वो है आपकी
SKILL, जिसके बिना आप अपना कोई भी target achieve नहीं कर
सकते। जिस भी काम को करना है उस से related skill सीखिये।
जितना भी skill को सीखते जाते हैं उतना ही हमारे काम में निखार
आता है।
कई बार लोग किसी काम को शुरु तो बहुत जोश के साथ करते हैं
लेकिन बाद में skill न होने की वज़ह से या interest खत्म होने की
वज़ह से बीच में ही छोड़ देते हैं। successful अगर बनना है तो इस
आदत से दूर रहना पड़ेगा क्यूँकि इससे आपका मनोबल टूटने लगता
है। सफलतम व्यक्ति वही बन सकता है जो अपनी consistency यानि
लगातार काम करने का जुनून कम ना होने दे।
PHYSICALLY OR MENTALLY FIT AWARENESS :- इस बात
का विशेष ख्याल रखना चाहिये कि मानसिक और शारीरिक रुप से
अवश्य स्वस्थ रहें। सफल बनने की चाहत आसान नहीं है, इसके लिये
हमेशा अथक कठोर मेहनत करनी पड़ती है और कई बार हमको
STRESS भी और कई CHALLENGES भी FACE करने पड़ते हैं।
कहते हैं कि आज जो सफल इन्सान दिखता है पता नहीं उस इन्सान ने
"कितनी काली रातें , भूख , खाली जेब और न जाने कितना संघर्ष देखा
है। आज के दौर में बहुत FACILITIES / सुविधायें हैं।
FINANCIAL MATTERS का भी ध्यान रखें , कई बार पूरी
PLANNING के बाद भी SUCCESS नहीं मिल पाती क्यूँकि
FINANCE / वित्तीय / पैसों का अभाव हो जाता है इसके लिये भी
पहले से ही योजना बना लें कि FINANCE का MANAGEMENT /
प्रबन्ध कहाँ से करना है।
SMALL SAVINGS यानि बचत को भी अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा
बनाइये जिससे आपके SUCCESSFUL PERSON बनने का जो भी
TARGET / लक्ष्य है वो अधूरा ना रह जाए।
No comments:
Post a Comment