जीवन जीना भी एक कला है। अगर आप अपने जीवन मे सक्षम और सफल इंसान बनना चाहते हो तो आपको निश्चित रूप से कुछ "Life Mantra" भी अपनाने होंगे।
" LIFE MANTRA "
सफल वही है
जिसने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए
अपना ध्यान और समय पूरा केन्द्रित रखा।
हासिल उसी को हुआ
जिसने अपने काम को करते समय कुछ
unique ideas का और कुछ new
technology का इस्तेमाल किया।
खुशहाल वही रहा
जिसने बाँट कर खाया, जीवन मे कुछ लोग
बहुत खुश रह्ते है, वो इसलिए कि उनको
इस बात का अह्सास है कि सबको साथ
लेकर चलने से ही जीवन मे सक्षम और
सफल इंसान बन सकते हैं।
जिन खोजा तिन पाया
हर वो काम या हालात जब भी मुश्किल लगे
तब अपने भीतर डूबकर, कुछ समय मौन
रहकर, अपनी शक्ति को, अपने लक्ष्य को
कैसे प्राप्त करना है, गहराई तक पहुंच कर
स्वयं से विचार-विमर्श कर अपने लक्ष्य को
पूर्ण करें।
आध्यात्मिक बने
ईश्वर की कृपा और अपनी कोशिश पर
विश्वास बनाकर रखें।
उम्मीद का चिराग जलाए
जब खुद पर से विश्वास खत्म होने लगे,
नाकाम होने लगो, ऐसा लगने लगे कि बस
अब कुछ नही हासिल होगा तब भी "एक
बार फिर से" की कोशिश और उम्मीद की
हिम्मत बनाकर रखो।
"इस बात पर भरोसा रखकर जीवन जिओ
दोस्तों कि "कभी - कभी बंद ताले को खोलने
के लिए गुच्छे की अंतिम चाबी ही काम आती
है।
No comments:
Post a Comment