THIS HINDI BLOG IS RELATES TO FESTIVALS, HEALTH, DAILY LIFE ROUTINES, ENTERTAINMENT, INSURANCE, RELATIONSHIPS, TECHNOLOGY.....ANYTHING AND EVERYTHING THAT OUR HEART WANTS TO TALK ABOUT.
ALL THE LITTLE THINGS OF OUR LIFE WHICH ARE SMALL BUT MEANS A LOT TO US AND PEOPLE AROUND US......
COME, LETS TALK OUR HEART OUT WITH......"DIL KA HAAL SUNE DILWALA"
दोस्तों , हम सबके जीवन में कुछ लोग हमारे परिवार के होते हैं जिनसे हमारा रिश्ता बहुत अपना करीबी , दिल से और सम्मान से जुड़ा होता है और कुछ लोग हमारे जीवन में दोस्त ,सहपाठी बनकर भी आते हैं जिनसे हमारा रिश्ता कभी मिठास से भरा होता है और कभी -कभी इन रिश्तों में दरार भी आ जाती है।
संबंधों को कैसे बना कर रखें :
अक्सर सम्बन्धों के बारे में एक बात कही जाती है कि संबंध वही अंत तक निभते हैं जिनमें एक-दूसरे के लिये प्यार और विश्वास की डोर बंधी हो।
कहते हैं जब तक बचपन है तब तक सब बातें भी मासूम मालूम होती है लेकिन जैसे ही बड़े होने लगते हैं हर बात की खाल निकालने लग जातें हैं।
संबंधों की कद्र करनी पड़ती है, रिश्ता चाहे जिसके भी साथ हो लेकिन आपके / हमारे लिए वो इन्सान बहुत खास होना चाहिये तभी हम उनके साथ अपने emotions /भावनाएँ व्यक्त कर पायेंगे और अपने रिश्तों को मधुर बना पायेंगे। रिश्ता तभी बना रहता है जब तक आप दूसरे इंसान की अच्छाइयों के साथ -साथ उसकी कुछ कमियों / बुराइयों को भी समझें।
किसी के कुछ शब्द पढ़े थे इक बार :-
" संबंध कभी भी सबसे जीतकर
नहीं निभाये जा सकते...
संबंधों की खुशहाली के लिए
झुकना होता है, सहना होता है,
दूसरों को जिताना होता है और
स्वयं हारना होता है...😊
सबसे बड़ा एक सवाल : आत्मसम्मान का क्या ?
रिश्तों की गरिमा और खूबसूरती इसी बात के साथ में छुपी है कि कोई भी रिश्ता हो एक - दूसरे के आत्मसम्मान को हमेशा बना कर रखें। हर रिश्तों में प्यार और तक़रार होती ही है, उस वक़्त को अपनी सूझ - बुझ से संभाल कर निकल जाने दें। ज़िन्दगी मे कई बार ऐसा हो जाता है कि किसी बात या किसी काम को लेकर मनमुटाव / आपसी मतभेद हो जाते हैं।
कुछ रिश्तें ऐसे होते हैं दोस्तों जो बहुत अपने होते है , ऐसे रिश्तों को अहम और वहम की वजह से खोने मत देना क्योंकि जो दिल में रहते हैं , साँसों में बसते है वो रिश्ते टूट कर और भी करीब बसते है।
किसी शायर ने कहा है दोस्तों :-
" मैं तो चाहता हूँ
हमेशा मासूम बने रहना ,
ये जो ज़िन्दगी है
समझदार किये जाती है।
अंत में सिर्फ़ इतना ही कहना है दोस्तों , रिश्तों में कोई दगा ना हो और कोई आपका आपसे जुदा ना हो।
दोस्तों , ज़िंदगी बिना पैसों / MONEY के नहीं चलती। जीवन जीने के लिये आपको हर कदम पैसों की जरुरत होती ही है। जिस वक़्त बच्चे का जन्म होता है उस वक़्त से लेकर इंसान की अंतिम साँस तक पैसा अपना अस्तित्व मनवा चुका होता है। अगर कोई व्यक्ति पैसों की अहमियत से इंकार करता है , तो वो सरासर झूठ बोल रहा है।
जब जेब में रुपये हो तो
दुनियाँ आपकी औकात
देखती है और
जब जेब में रुपये न हो तो
दुनियाँ अपनी औकात
दिखाती है.......😒😓😔
इस बात से मुझे नहीं लगता कि आप को भी इंकार होगा।
अब सबसे बड़ा सवाल :-बचत कैसे करें ?
HOW TO SAVE MONEY?
बचत करने के लिये कमाई भी इतनी होनी चाहिये कि आप उसे अलग से जमा रख सके लेकिन आजकल इतनी महँगाई है कि बचत का सोच पाना ही असंभव सा लगता है।
आज जब हम बचत की बात कर रहे है तो हमें अलग -अलग आयवर्ग को भी ध्यान में रखना होगा।
आयवर्ग में अलग अलग जीविका / रोज़गार / वर्ग से जुड़े हुए लोग हैं। आपको समझना होगा कि आप किस आय - वर्ग में आते हैं।
निम्न आय वर्ग
उच्च निम्न आय वर्ग
निम्न मध्यम आय वर्ग
उच्च मध्यम आय वर्ग
निम्न उच्च मध्यम वर्ग
उच्च आय वर्ग
😀 HOW TO SAVE MONEY :: बचत कैसे करें 😊
सबसे पहले बात निम्न आय वर्ग की :- दोस्तों , अगर आप इस आय वर्ग में आते हैं तो यकीनन आप का बचत कर पाना संभव नहीं हो सकता क्यूँकि आप की आय बहुत ही कम होती है और जीवन -यापन बहुत जायदा। इस आय वर्ग के साथ पूरे परिवार को पालना किसी समस्या से कम नहीं। लेकिन हमारे हौंसले इतने मजबूत होने चाहिये दोस्तों कि अपनी मेहनत और सूझ - बूझ से कुछ सालों मे आप निम्न उच्च वर्ग में शामिल हो जाए।
इसके लिये आप कोशिश करें कि सरकार की तरफ से जितनी भी सुविधायें मिलती है उसका लाभ उठायें। जिससे आपकी कमाई से बचत हो सके तो बहुत बढ़िया और अगर न भी हो तो भी आपको परिवार की जरुरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके। कोशिश करें कि आय के दो विकल्प हो , आप दो जगह काम करने की कोशिश करें। दोस्तों , तक़दीर के सहारे मत बैठों , तदबीर / कर्म को अपनी तक़दीर बनायें।
उच्च निम्न आय वर्ग :- अब बात इस वर्ग कि दोस्तों, यह वर्ग कार्यालयों में कम काम करता है किन्तु इस वर्ग के लोग जायदातर मज़दूर वर्ग के होतें हैं , इन्हें "कामकाज़ी - वर्ग" के रुप में भी जाना जाता है। आप के पास भी बचत के लिये जायदा अवसर नहीं होतें किन्तु आप भी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी जरुरतों को पूरा करते हुये कुछ बचत कर सकते हैं। आप के लिये बहुत जरुरी है कि आप ग्रुप जीवन - बीमा करवा लें , ये बीमा फैक्टरी मज़दूरों के लिये किया जाता है। आप के लिये भी यही उचित होगा कि आप भी आय के दो विकल्प रखें।
आप अगर बचत करना चाहते हैं तो अपना पैसा बैंक में बचत खाते में जमा करवायें जिससे जरूरत के वक़्त आप काम में ले सकें।
निम्न मध्यम आय वर्ग :- इस वर्ग का जीवन - स्तर कुछ अच्छा कहा जा सकता है और अगर आप बचत करना चाहें तो कर सकते हैं। आप पढ़े - लिखे होने के कारण कई तरह से अपनी आय को बढ़ा सकतें हैं जैसे कोचिंग , नौकरी , पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं जिससे अतिरिक्त आय उपलब्ध हो सकती है। इस अतिरिक्त पैसे को आप अपनी सेविंग / बचत के लिये जमा कर सकते हैं।
उच्च मध्यम आय वर्ग :- इस वर्ग का जीवन - स्तर काफी अच्छा होता है और बचत के लिये आप कई विकल्प चुन सकते हैं।
निम्न उच्च आय वर्ग :- वो लोग जो जन्म से अमीर नहीं होते लेकिन अपनी आय का स्रोत बढ़ा लेते हैं : फिल्म -स्टार , businessman .
उच्च आय वर्ग :- जो जन्म से धनी परिवारों में पैदा होतें
हैं।
दोस्तों , बचत करने का simple फार्मूला यही है कि आपकी आय के अनुसार आप बचत करें।
अपनी आय का 10 % हिस्सा आप हर महीने अलग रख दें और कोशिश करें कि उसका उपयोग न किया जाए।
दोस्तों , आज के वक़्त में आय के स्रोत बहुत हैं , काबिल बनिये और तब तक कमाइये जब तक हर महंगी से महंगी चीज़ सस्ती न लगने लगे।
दोस्तों , जिस वक्त मेरे दिल में ये ख्याल आया कि मैं भी क्यूँ न blogs बनाऊं। उसी वक्त यूँ भी लगा कि क्या मैं अपने blogs के जरिये आप सब के दिलों में अपने लिये कोई जगह बना पाऊँगी ? क्या मेरे blogs उस बात को सही तरीक़े से बता पायेंगे जिस बात को लेकर आप google search करते हैं ? यकीन जानिये मुझे बहुत वक्त लगा सोचने में।
फिर एक दिन ईश्वर का नाम लेकर ,अपने विश्वास के सहारे मैंने laptop पर लिखना शुरु कर दिया। मुझे लिखते वक़्त सिर्फ और सिर्फ इस बात का ही ख्याल रहता था कि मैं जो भी कहूँ , वो blog पढ़ने वालों के काम का हो। किसी भी उम्र , आदमी , औरत , बच्चों , युवाओं के काम का हो।
शायद इसी लिये इस blog का नाम जो सबसे पहले मेरे ज़ेहन / मन में आया वो था :-
"दिल का हाल सुने दिलवाला"
दोस्तों , आज आप सब लोगों का मैं दिल से thanks करती हूँ कि आप सबको मेरे blogs पसन्द आ रहें हैं। आपसे वायदा करती हूँ कि आने वाले blogs में मैं और भी जानकारियां लाऊंगी, जिनको विस्तार से अपने blogs में बताऊँगी।
" एक ऐसा जीवन जो लगातार बिना किसी उद्देश्य के हम जी रहे होते हैं या फिर वो जीवन जो अपने लिये और अपनों के लिये हम सही सोच और सही दिशा तय करके जीना चाहते हैं? "
अगर आपको लगता है कि यह ब्लॉग आपके जीवन को एक दिशा दे सकता है तो इसे अंत तक जरूर पढ़िये।
दोस्तों , हम सब अक्सर रोज़ एक जैसा life -style जीते हैं। सुबह से लेकर रात तक वही सब। हमें कभी भी कुछ भी इसमें गलत नहीं लगता। जानते हैं क्यूँ ? क्यूँकि कभी कुछ बेहतर करने के बारे में हम सोच ही नहीं पाते।
हम सब lavish life मतलब भव्य -जीवन तो जीना चाहते हैं लेकिन इसको पाने के लिये उतनी मेहनत नहीं करते। यहाँ मेरा कहने का मतलब आपकी उस life -style से है जिसे आप सही तरीके से manage नहीं करते।
आज के समय में लगभग काफी चीजों के बारे में हम सबकी knowledge बढ़ चुकी है क्यूँकि आज internet की facilities / उपलब्धता हम सबके पास है , कैसी भी जानकारी हमें चाहिये , हमें तुरंत मिल जाती है। फिर आज भी अगर हम दूसरे लोगों से पीछें हैं तो क्यूँ ?
हमारे माता -पिता कम साधनों के साथ भी बड़े परिवार को सही पालन -पोषण के साथ पालते थे तो इसका सीधा सा जवाब यही है कि वो आगे के जीवन की कठिनाइयों को समझते थे।
आप सब भी बहुत मेहनत करते हैं लेकिन आप जहाँ पर आज हैं उससे भी आगे जा सकते हैं। अपनी सामान्य life को भी lavish life / भव्य-जीवन में बदल सकते हैं। मेरे इस ब्लॉग से जानिये , कैसे ?
HOW TO MANAGE DAILY LIFE
"दैनिक जीवन की दिनचर्या कैसी हो ?"
आज इस ब्लॉग में हम किसी एक इंसान के लिये बात नहीं कर रहे दोस्तों। इस ब्लॉग में बात है : - हर उस इंसान की , जो अपनी कामयाबी की मंजिल पाना चाहता है। वो हो सकता है :- STUDENT, HOUSEWIFE, EMPLOYEE, ENTREPRENEUR, PARENTS ETC. (MALE & FEMALE BOTH )
SOME IMPORTANT POINTS :-
A. सुबह जल्दी उठने की आदत डाले :- अगर आप morning /सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो निश्चित रूप से आपने अपनी सफलता के द्वार खोल दिये। इससे आप सबको बहुत सारा वक़्त मिलेगा जिसमें आप अपने वो काम कर सकते हैं जो पिछले दिन में अधूरे रह गए थे या फिर वो काम जिनको आप आज करना चाहते हो , कोई नई business deal , new project , presentation , etc. सुबह के वक़्त आपका दिमाग भी हर चीज़ पर जल्दी concentrate /focus /ध्यान लगाता है और जो काम दिन में नहीं हो पाता या उसमें अधिक समय लगता है वो सुबह जल्दी हो जाता है।
सुबह आप fresh air में थोड़ी देर walk भी करें , जिससे आपके lungs /फेफड़ों को ताज़ी हवा मिल सके। अगर possible हो तो सुबह fresh air में ही बैठ कर अपना काम करें। यकीन मानिये यह वक़्त आपको सारे दिन काम करने की ऊर्जा देगा।
B. सकारात्मक विचारों के साथ ही "Daily Life Routine Manage करें":- आप चाहे student , housewife , employee , entrepreneur , parents जो भी हों। साकारात्मक विचारों के साथ ही अपने दिन की शुरुआत करें। इन साकारात्मक विचारों से आप में आत्मविश्वास आएगा और इसी के सहारे आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से कर लेंगे।
C. FOCUS / उद्देश्य को सही रखें, भटकाव से बचें :-अक्सर ऐसा होता है दोस्तों , कि जब हम अपने Group / समूह में जातें हैं तो हमारा ध्यान अपने काम से हट जाता है और हम सब अपना कीमती समय फ़िजूल बातों में या ऐसे ही किन्ही कामों में लगा देते है जिसमें हमारी energy waste/बेकार हो जाती है। अपने कार्यस्थल / office ,ghar , school/college etc. में इस बात का विशेष ध्यान रखें। सफल होने के उद्देश्य अलग -अलग हो सकते हैं पर सफलता का नियम सिर्फ और सिर्फ "आपका अपने उद्देश्य / purpose पर focus /ध्यान ही है।
D.TIME MANAGEMENT/ समय-प्रबंधन:
क्या आप समय -प्रबंधन यानि Time -Management के बारे में जानते हैं ? अपनी daily life routine management की सबसे जरुरी कड़ी या आप यूँ कह लो कि रीढ़ की हड्डी की तरह है यह। अगर आपका हर काम सही समय पर पूरा होता है तो आप मान लो कि आपको जल्दी ही सफलता मिलने वाली है। इसके लिये बहुत ज़रूरी है कि आप सबसे पहले अपने पूरे दिन का schedule / सूची / list बनाये और इस list / schedule को आप एक dairy में लिखें , जिससे आपको अपने पूरे दिन के काम पर focus बना रहे।
E. GOSSIP, NEGATIVITY, ADDICTION :- इन सबसे दूर रहें।
अगर आप एक सफल इंसान बनना चाहते हो तो सबसे पहले अपनी life से gossip / गपशप , negativity /नकरात्मकता और addiction / बुरी आदतों को बाहर करना होगा क्यूँकि इनसे आप निराश और नकरात्मक विचारों वाले इंसान बन जाते हो और आपकी ऊर्जा , निर्णय करने की क्षमता और उत्साह , सब में कमी आती है। आप positive / सकारात्मक रहें , इसके लिये ऐसे ही लोगों के group में रहें जो स्वयं को एक success / सफल व्यक्ति के रुप में देखना चाहते हैं।
"CONCLUSION / निष्कर्ष "
जीवन बहुत सरल हैं अगर अपनी Life को simple / सामान्य / आसान तरीक़े से जिया जाए।
सफल लोगों के पीछे उनकी मेहनत और daily life routine management की बहुत बड़ी ताकत होती है ,
निरंतर सीखते हुए और up -down के साथ सामंजस्य रखते हुए सफलता उनके चरण चूमती है अगर आप भी अपना "Daily Life Routine Management" सही रखते हैं तो आप भी जल्द ही सफल लोगों की कतार में शामिल होंगे।
COVID19AND NECESSITY OF INSURANCE कोविड 19 और जीवन-बीमा की ज़रूरत
वैश्विक बीमारी कोविड 19 और 2020 का साल
ज़िन्दगी की सबसे बड़ी ज़रूरत क्या होती है दोस्तों ? रोटी , कपड़ा और मकान यक़ीनन , यही जवाब होगा , आप सबका। अपने जीवन को सही रूप से और निश्चिंत होकर आप सब अपने जीवन को चला भी रहे थे ,आपका हर रोज़ यही प्रयास रहता था कि अपने business या अपनी नौकरी में आप क्या ऐसा करें कि पहले से ज़्यादा अच्छी कमाई हो सके , व्यवसाय /business अच्छा return दे। रोज़ office जाना और पूरा समय अपने काम को बेहतर बनाने के लिये प्रयास करते रहना। कई बार हमारे दोस्त बताते भी थे कि उनका नया मकान खरीदने का plan है , बच्चों को high education के लिये बढ़िया collage /school में admission दिलाना है।
लेकिन दोस्तों ,पता ही नहीं चला कि कब अचानक सब रुक गया। इससे पहले कि कुछ समझ पाते , कुछ सोच पाते, सब कुछ जैसै हाथों से छीन गया और बाकी बच गया , एक शोर कोविड 19 / CORONAVIRUS ..... जिसके बारे में ना कोई जानकारी , ना कोई दवा , ना कोई अपना -पराया , रिश्तेदार या दोस्त।
उनके लिये तो यह हालात फिर भी बेहतर थे , जिनकी financial /आर्थिक position बढ़िया थी , उन सभी लोगों के लिये lockdown के बीच अपने परिवार के लिये सभी जरूरतों को पूरा करना फिर भी आसान रहा।
लेकिन जो लोग दिहाड़ी मज़दूर थे , रोज़ कमाते थे ,रोज़ खाने -पीने की जरुरी चीज़ों का जुगाड़ करके खुद का या अपने परिवार का पालन -पोषण करते थे , उन लोगों का जीवन आज भी आसान नहीं है क्यूँकि आज भी लोग घर से डरते हुए ही निकलते हैं , कहीं corona की चपेट में ना आ जाए।
बहुत दुःख होता है दोस्तों , जब कोरोना से किसी की मौत की खबर मिलती है , समाचारों से मिली जानकारी के अनुसार , दिन-प्रतिदिन कोरोना के मरीज़ मिल रहे हैं , निरंतर आंकड़ें बढ़ते ही जा रहें हैं।
ऐसे बुरे वक़्त में अगर किसी के पास पैसा ना हो , तो वो क्या करेगा , कैसे उसके परिवार के लोग अपना जीवन जियेंगे ?
वो परिवार जिनके लोग कोरोना का शिकार हो गए , उनके परिवार में सिर्फ दुःख ही नहीं है , उनके परिवारों में लाचारी और बेबसी भी है , इन परिवारों की आर्थिक हालत बहुत बुरी है ,खाने को कुछ नहीं है , बच्चे और बूढ़े माता - पिता भूख के आगे बेबस हो कर लोगों से भीख माँग रहे है और उसमें भी भोजन माँग रहें हैं।
बहुत सारी संस्थायें / सेवादार / लोग /इन सबकी मदद के लिये आगे आए भी हैं ,लेकिन ज़रूरतें केवल भोजन तक तो सिमटती नहीं है ना दोस्तों। जीवन तो आगे और भी बहुत कुछ मांगता है।
कोविड 19 और जीवन बीमा की ज़रूरत covid 19 and necessity of insurance
दोस्तों , उपरोक्त सारी घटनाये हम सब अपनी आँखों से देख ही नहीं रहे बल्कि झेल भी रहें हैं , ऐसे हालात में सबसे पहले, हम सबके सामने , एक ही समस्या आती है , वो है पैसा। दोस्तों , आज आप सब एक बात अच्छी तरह समझ लीजिये कि जीवन बिना पैसे के नहीं चलता। इस महामारी को एक सबक मान लीजिये अगर आप बचत नहीं करते। आज के दौर को देख कर यही लग रहा है कि थोड़ा खाइये , जायदा बचाइये , इसी में समझदारी है।
आप और हम , सिर्फ़ यही तो चाहते हैं कि हम हों तब भी, और ना रहें तो भी, हमारा परिवार , अपना जीवन यापन सही से करता रहें , उनको आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
इसका सीधा सा रास्ता है : जीवन -बीमा आज और अभी दोस्तों , अपने रहते जीवन - बीमा करवा लें , ताकि भविष्य में किसी भी आर्थिक समस्या का सामना होने पर या कमाने वाले सदस्य के निधन हो जाने के बाद आपके परिवार को ,वैसे ही आर्थिक सहारा मिलता रहे ,जैसा उनके रहते मिलता था।
जीवन -बीमा की बहुत सारी पॉलिसी होती हैं , उसमें से जो भी आप करवाना चाहे उस पॉलिसी को बीमा एजेंट से समझ लें , ताकि आपको अपनी गाड़ी कमाई का बेहतरीन return मिले। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर नवजात शिशु से लेकर , किसी भी उम्र में आप जीवन बीमा करवा सकते हों ताकि आपका परिवार और आप सुरक्षित रह सकें।
आपको आपकी पसंद से प्रीमियम भरनी होती है अगर आप चाहते हैं कि हर महीने बीमे की किश्त भरें तो वैसा select करें या फिर तिमाही ,छमाही ,और yearly किश्त भी भर सकते हैं।
आजकल बहुत आसान हो गया है जीवन -बीमा करवाना , अगर आपके पास एक फ़ोन है और जिस भी बीमा - कम्पनी से आप अपना बीमा करवाना चाहते हैं , उस शाखा में फ़ोन कर दें तो उस बीमा - कम्पनी का एजेंट घर आकर आपको सारी पॉलिसी की जानकारी दे देगा। आप बीमा -कम्पनी की वेबसाइट पर जाकर भी स्वयं जानकारी ले सकते है , आजकल direct policy के लिये भी सुविधा है ताकि आपका समय भी बच जाए और आप अपना प्रीमियम /किश्त का भुगतान भी online जमा करवा सकते हैं।
वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए , बहुत जरुरी हो गया है दोस्तों ,कि मेडिकल / Medical -insurance लिया जाए ताकि आर्थिक तंगी के चलते , इलाज़ में कोई तकलीफ़ ना होने पाए , मेडिकल-बीमा लेने के वक़्त कोशिश यही रखें कि परिवार में सभी का बीमा हो सके। पूर्ण जानकारी लेकर व अपनी प्रीमियम / किश्त को ध्यान में रखकर ही उचित बीमा पॉलिसी का चयन करें।
विशेष रूप से , इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी बीमा करवायें ,उसकी प्रीमियम / किश्त समय से जमा करवाते रहें जिससे आपकी बीमा पॉलिसी निरन्तर बिना किसी अड़चन के चलती रहे और आप इसका पूरा फायदा ले सकें। अगर आप अपना प्रीमियम नहीं भरते तो किसी मुश्किल की घड़ी में आपको इस बीमा से भुगतान होने में परेशानी हो सकती है ,बहुत जरुरी है आप समय से भुगतान करते रहें।
अगर आप चाहते हैं कि किसी अचानक ख़र्च की समस्या ना हो तो आप money -back policy भी ले सकते हैं जिसमें आप अपनी जमा धनराशि में से कुछ जरुरत का पैसा ले सकते हैं।
दोस्तों ,ज़िंदगी जीना आज के वक़्त में आसान नहीं रह गया है , अब आप तभी अच्छा जीवन जी सकते हैं या अपने परिवार को एक निश्चिन्त जीवन दे सकते हैं , जब आप खुद से यह वायदा कर लें कि "मैं आज और अभी जीवन -बीमा करवाऊंगा ,अपने और अपनों के बेहतर कल के लिये।