Wednesday, August 19, 2020

HOW TO MANAGE DAILY LIFE ROUTINE : DAINIK JEEWAN KI DINCHARYA KAISI HO?

                  HOW TO MANAGE DAILY ROUTINE

                दैनिक जीवन की दिनचर्या कैसी हो ? 

                              

                              😀😁😂😃😄

                                       

                        ज़िन्दगी ना मिलेगी दुबारा 

                         जीवन का अर्थ क्या है ?

    " एक ऐसा जीवन जो लगातार बिना किसी उद्देश्य के हम जी रहे होते हैं या फिर वो जीवन जो अपने लिये और अपनों के लिये हम सही सोच और सही दिशा तय करके जीना चाहते हैं? " 

 

अगर आपको लगता है कि यह ब्लॉग आपके जीवन को एक दिशा दे सकता है तो इसे अंत तक जरूर पढ़िये। 

            दोस्तों , हम सब अक्सर रोज़ एक जैसा life -style जीते हैं। सुबह से लेकर रात तक वही सब। हमें कभी भी कुछ भी इसमें गलत नहीं लगता। जानते हैं क्यूँ ? क्यूँकि कभी कुछ बेहतर करने के बारे में हम सोच ही नहीं पाते। 

हम सब lavish life मतलब भव्य -जीवन तो जीना चाहते हैं लेकिन इसको पाने के लिये उतनी मेहनत नहीं करते। यहाँ मेरा कहने का मतलब आपकी उस life -style से है जिसे आप सही तरीके से manage नहीं करते। 

आज के समय में लगभग काफी चीजों के बारे में हम सबकी knowledge बढ़ चुकी है क्यूँकि आज internet की facilities / उपलब्धता हम सबके पास है , कैसी भी जानकारी हमें चाहिये , हमें तुरंत मिल जाती है। फिर आज भी अगर हम दूसरे लोगों से पीछें हैं तो क्यूँ ?

हमारे माता -पिता कम साधनों के साथ भी बड़े परिवार को सही पालन -पोषण के साथ पालते थे तो इसका सीधा सा जवाब यही है कि वो आगे के जीवन की कठिनाइयों को समझते थे। 

आप सब भी बहुत मेहनत करते हैं लेकिन आप जहाँ पर आज हैं उससे भी आगे जा सकते हैं। अपनी सामान्य life को भी lavish life / भव्य-जीवन में बदल सकते हैं। मेरे इस ब्लॉग से जानिये , कैसे ?

                                            

                                            


           HOW TO MANAGE DAILY LIFE 

                          "दैनिक जीवन की दिनचर्या कैसी हो ?"

 

आज इस ब्लॉग में हम किसी एक इंसान के लिये बात नहीं कर रहे दोस्तों। इस ब्लॉग में बात है : - हर उस इंसान की , जो अपनी कामयाबी की मंजिल पाना चाहता है। वो हो सकता है :-                               STUDENT, HOUSEWIFE, EMPLOYEE, ENTREPRENEUR, PARENTS ETC. (MALE & FEMALE BOTH )

      SOME IMPORTANT POINTS :- 

                A.  सुबह जल्दी उठने की आदत डाले :- अगर आप morning /सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो निश्चित रूप से आपने अपनी सफलता के द्वार खोल दिये। इससे आप सबको बहुत सारा वक़्त मिलेगा जिसमें आप अपने वो काम कर सकते हैं जो पिछले दिन में अधूरे रह गए थे या फिर वो काम जिनको आप आज करना चाहते हो , कोई नई business deal , new project , presentation , etc. सुबह के वक़्त आपका दिमाग भी हर चीज़ पर जल्दी concentrate /focus /ध्यान लगाता है और जो काम दिन में नहीं हो पाता या उसमें अधिक समय लगता है वो सुबह जल्दी हो जाता है। 

 सुबह आप fresh air में थोड़ी देर walk भी करें , जिससे आपके lungs /फेफड़ों को ताज़ी हवा मिल सके। अगर possible हो तो सुबह fresh air में ही बैठ कर अपना काम करें। यकीन मानिये यह वक़्त आपको सारे दिन काम करने की ऊर्जा देगा। 

                   B.   सकारात्मक विचारों के साथ ही "Daily Life Routine Manage करें":- आप चाहे student , housewife , employee , entrepreneur , parents जो भी हों। साकारात्मक विचारों के साथ ही अपने दिन की शुरुआत करें। इन साकारात्मक विचारों से आप में आत्मविश्वास आएगा और इसी के सहारे आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से कर लेंगे। 

              C.    FOCUS / उद्देश्य को सही रखें, भटकाव से बचें :- अक्सर ऐसा होता है दोस्तों , कि जब हम अपने Group / समूह में जातें हैं तो हमारा ध्यान अपने काम से हट जाता है और हम सब अपना कीमती समय फ़िजूल बातों में या ऐसे ही किन्ही कामों में लगा देते है जिसमें हमारी energy waste/बेकार हो जाती है। अपने कार्यस्थल / office ,ghar , school/college etc. में इस बात का विशेष ध्यान रखें। सफल होने के उद्देश्य अलग -अलग हो सकते हैं पर सफलता का नियम सिर्फ और सिर्फ "आपका अपने उद्देश्य / purpose पर focus /ध्यान ही है। 

 

                D.TIME MANAGEMENT/ समय-प्रबंधन:

                     क्या आप समय -प्रबंधन यानि Time - Management के बारे में जानते हैं ? अपनी daily life routine management की सबसे जरुरी कड़ी या आप यूँ कह लो कि रीढ़ की हड्डी की तरह है यह। अगर आपका हर काम सही समय पर पूरा होता है तो आप मान लो कि आपको जल्दी ही सफलता मिलने वाली है। इसके लिये बहुत ज़रूरी है कि आप सबसे पहले अपने पूरे दिन का schedule / सूची / list बनाये और इस list / schedule को आप एक dairy में लिखें , जिससे आपको अपने पूरे दिन के काम पर focus बना रहे। 

 

 

             E.  GOSSIP, NEGATIVITY, ADDICTION :- इन सबसे दूर रहें। 

                               अगर आप एक सफल इंसान बनना चाहते हो तो सबसे पहले अपनी life से gossip / गपशप , negativity /नकरात्मकता और addiction / बुरी आदतों को बाहर करना होगा क्यूँकि इनसे आप निराश और नकरात्मक विचारों वाले इंसान बन जाते हो और आपकी ऊर्जा , निर्णय करने की क्षमता और उत्साह , सब में कमी आती है। आप positive / सकारात्मक रहें , इसके लिये ऐसे ही लोगों के group में रहें जो स्वयं को एक success / सफल व्यक्ति के रुप में देखना चाहते हैं। 

 

                    "CONCLUSION / निष्कर्ष "

                       जीवन बहुत सरल हैं अगर अपनी Life को simple / सामान्य / आसान तरीक़े से जिया जाए। 

सफल लोगों के पीछे उनकी मेहनत और daily life routine management की बहुत बड़ी ताकत होती है , 

निरंतर सीखते हुए और up -down के साथ सामंजस्य रखते हुए सफलता उनके चरण चूमती है अगर आप भी अपना "Daily Life Routine Management" सही रखते हैं तो आप भी जल्द ही सफल लोगों की कतार में शामिल होंगे। 

 

                          ALL

                                                   THE

                                                                    BEST

 

                  

                                                          

 

 


 

 

 

  

                 

 



1 comment:

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...