Thursday, July 23, 2020

COVID 19 AND NECESSITY OF INSURANCE /COVID 19 AUR JEEVAN BIMA KI ZARURAT

COVID19AND NECESSITY OF INSURANCE
                   कोविड 19 और जीवन-बीमा की ज़रूरत 


                             वैश्विक बीमारी कोविड 19 और 2020 का साल 

                                         ज़िन्दगी की सबसे बड़ी ज़रूरत क्या होती है दोस्तों ?
                                                         रोटी , कपड़ा और मकान  
  
                                                                  यक़ीनन , यही जवाब होगा , आप सबका। अपने जीवन को सही रूप से और निश्चिंत होकर आप सब अपने जीवन को चला भी रहे थे ,आपका हर रोज़ यही प्रयास रहता था कि अपने business या अपनी नौकरी में आप क्या ऐसा करें कि पहले से ज़्यादा अच्छी कमाई हो सके , व्यवसाय /business अच्छा return दे। रोज़ office जाना और पूरा समय अपने काम को बेहतर बनाने के लिये प्रयास करते रहना। कई बार हमारे दोस्त बताते भी थे कि उनका नया मकान खरीदने का plan है , बच्चों को high education के लिये  बढ़िया collage /school में admission दिलाना है। 

                  लेकिन दोस्तों ,पता ही नहीं चला कि कब अचानक सब रुक गया। इससे पहले कि कुछ समझ पाते , कुछ सोच पाते, सब कुछ जैसै हाथों से छीन गया और बाकी बच गया ,  एक शोर कोविड 19 / CORONAVIRUS ..... जिसके बारे में ना कोई जानकारी , ना कोई दवा , ना कोई अपना -पराया , रिश्तेदार या दोस्त। 

                                   उनके लिये तो यह हालात फिर भी बेहतर थे , जिनकी financial /आर्थिक position बढ़िया थी , उन सभी लोगों के लिये lockdown के बीच अपने परिवार के लिये सभी जरूरतों को पूरा करना फिर भी आसान रहा।  

                                               लेकिन जो लोग दिहाड़ी मज़दूर थे , रोज़ कमाते थे ,रोज़ खाने -पीने की जरुरी चीज़ों का  जुगाड़ करके खुद का या अपने परिवार का पालन -पोषण करते थे , उन लोगों का जीवन आज भी आसान नहीं है क्यूँकि आज भी लोग घर से डरते हुए ही निकलते हैं , कहीं corona की चपेट में ना आ जाए। 

                       बहुत दुःख होता है दोस्तों , जब कोरोना से किसी की मौत की खबर मिलती है , समाचारों से मिली जानकारी के अनुसार , दिन-प्रतिदिन कोरोना के मरीज़ मिल रहे हैं , निरंतर आंकड़ें बढ़ते ही जा रहें हैं। 

            ऐसे बुरे वक़्त में अगर किसी के पास पैसा ना हो , तो वो क्या करेगा , कैसे उसके परिवार के लोग अपना जीवन जियेंगे ? 

            वो परिवार जिनके लोग कोरोना का शिकार हो गए , उनके परिवार में सिर्फ दुःख ही नहीं है , उनके परिवारों में लाचारी और बेबसी भी है , इन परिवारों की आर्थिक हालत बहुत बुरी है ,खाने को कुछ नहीं है , बच्चे और बूढ़े माता - पिता भूख के आगे बेबस हो कर लोगों से भीख माँग रहे है और उसमें भी भोजन माँग रहें हैं। 

                          बहुत सारी संस्थायें / सेवादार / लोग /इन सबकी मदद के लिये आगे आए भी हैं ,लेकिन ज़रूरतें केवल भोजन तक तो सिमटती नहीं है ना दोस्तों। जीवन तो आगे और भी बहुत कुछ मांगता है। 

                 
               कोविड 19 और जीवन बीमा की ज़रूरत 
              covid 19 and necessity of insurance 

दोस्तों , उपरोक्त सारी घटनाये हम सब अपनी आँखों से देख ही नहीं रहे बल्कि झेल भी रहें हैं , ऐसे हालात में सबसे पहले, हम सबके सामने , एक ही समस्या आती है , वो है पैसा। 
               
         दोस्तों , आज आप सब एक बात अच्छी तरह समझ लीजिये कि जीवन बिना पैसे के नहीं चलता।  इस महामारी को एक सबक मान लीजिये अगर आप बचत नहीं करते।  आज के दौर को देख कर यही लग रहा है कि थोड़ा खाइये , जायदा बचाइये , इसी में समझदारी है।  

                   आप और हम , सिर्फ़ यही तो चाहते हैं कि हम हों तब भी, और ना रहें तो भी, हमारा परिवार , अपना जीवन यापन सही से करता रहें , उनको आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। 

           इसका सीधा सा रास्ता है : जीवन -बीमा 
                    आज और अभी दोस्तों , अपने रहते जीवन - बीमा करवा लें , ताकि भविष्य में किसी भी आर्थिक समस्या का सामना होने पर या कमाने वाले सदस्य के निधन हो जाने के बाद आपके परिवार को ,वैसे ही आर्थिक सहारा मिलता रहे ,जैसा उनके रहते मिलता था। 

                                   जीवन -बीमा की बहुत सारी पॉलिसी होती हैं , उसमें से जो भी आप करवाना चाहे उस पॉलिसी को बीमा एजेंट से समझ लें , ताकि आपको अपनी गाड़ी कमाई का बेहतरीन return मिले। 
 
                              बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर नवजात शिशु से लेकर , किसी भी उम्र में आप जीवन बीमा करवा सकते हों ताकि आपका परिवार और आप सुरक्षित रह सकें। 

                              आपको आपकी पसंद से प्रीमियम भरनी होती है  अगर आप चाहते हैं कि हर महीने बीमे की किश्त भरें तो वैसा select करें या फिर तिमाही ,छमाही ,और yearly किश्त भी भर सकते हैं। 

                          आजकल बहुत आसान हो गया है जीवन -बीमा करवाना , अगर आपके पास एक फ़ोन है और जिस भी बीमा - कम्पनी से आप अपना बीमा करवाना चाहते हैं , उस शाखा में फ़ोन कर दें तो उस बीमा - कम्पनी का एजेंट घर आकर आपको सारी पॉलिसी की जानकारी दे देगा। 
        
                    आप बीमा -कम्पनी की वेबसाइट पर जाकर भी स्वयं जानकारी ले सकते है , आजकल direct policy के  लिये भी सुविधा है ताकि आपका समय भी बच जाए और आप अपना प्रीमियम /किश्त का भुगतान भी online जमा करवा सकते हैं। 

                 
                   वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए , बहुत जरुरी हो गया है दोस्तों ,कि मेडिकल / Medical -insurance लिया जाए ताकि आर्थिक तंगी के चलते , इलाज़ में कोई तकलीफ़ ना होने पाए , मेडिकल-बीमा लेने के वक़्त कोशिश यही रखें कि परिवार में सभी का बीमा हो सके। पूर्ण जानकारी लेकर व अपनी प्रीमियम / किश्त को ध्यान में रखकर ही उचित बीमा पॉलिसी का चयन करें। 

                   विशेष रूप से , इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी बीमा करवायें ,उसकी प्रीमियम /  किश्त समय से जमा करवाते रहें जिससे आपकी बीमा पॉलिसी निरन्तर बिना किसी अड़चन के चलती रहे  और आप इसका पूरा फायदा ले सकें। अगर आप अपना प्रीमियम नहीं भरते तो किसी मुश्किल की घड़ी में आपको इस बीमा से भुगतान होने में परेशानी हो सकती है ,बहुत जरुरी है आप समय से भुगतान करते रहें। 

                 अगर आप चाहते हैं कि किसी अचानक ख़र्च की समस्या ना हो तो आप money -back policy भी ले सकते हैं जिसमें आप अपनी जमा धनराशि में से कुछ जरुरत का पैसा ले सकते हैं। 


         दोस्तों ,ज़िंदगी जीना आज के वक़्त में आसान नहीं रह गया है , अब आप तभी अच्छा जीवन जी सकते हैं या अपने परिवार को एक निश्चिन्त जीवन दे सकते हैं , जब आप खुद से यह वायदा कर लें कि "मैं आज और अभी जीवन -बीमा करवाऊंगा ,अपने और अपनों के बेहतर कल के लिये। 

                                        🙏😇🙏
 
 

               

No comments:

Post a Comment

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...