WHAT DOES BEAUTY MEAN ?
सुन्दरता का मतलब क्या है ?
सुन्दरता / BEAUTY किसी भी इंसान की पहचान बन जाती है। अनगिनत सदियों से सुंदरता इन्सानों को अपनी और आकर्षित करती रही है।
सुंदरता केवल स्त्री में हो ऐसा नहीं है , सुंदरता पुरुष को भी सम्मान दिलाती है।
किसी भी व्यक्ति का सुन्दर दिखना , आकर्षण का केंद्र माना जाता है।
अगर किसी व्यक्ति का रूप समाज को प्रभावित करता है तो उस व्यक्ति की PERSONALITY/ शख्सियत एक अलग मायना रखती है।
जैसे अगर कोई कहें कि "किसी शायर की गज़ल
ड्रीम - गर्ल "
तो यक़ीनन आपके जेहन में एक ही चेहरा उभरता है - बॉलीवुड स्टार "हेमा मालिनी " का।
सुंदरता के बारे में ना जाने कितने शायर कितनी गज़ल लिख गए और बॉलीवुड में कितने गीत लिखे गए।
किसी चेहरे की आकर्षक आँखें , पलकें , लब शायर की कलम को धार देते गए।
किसी शायर ने लिखा कि :-
"उसके चेहरे की चमक के
आगे सब सादा लगा,
आज आसमां में चाँद पूरा
था मगर आधा लगा"
कुछ लोग जन्म से बहुत सुन्दर ,आकर्षित व्यक्तित्व वाले होते हैं। कहा जाता है कि इनको GOD GIFT मिला है BEAUTY / सुन्दरता का।
कुछ लोग अपने आप को इस कदर MAINTAIN / बना - सवांर कर रखते हैं कि साधारण होने पर भी वो बहुत आकर्षित करते हैं।
किसी शायर ने कहा भी है कि :-
"खूबसूरती न सूरत में है न लिबास में ,
निगाहें जिसे चाहे उसे हसीन कर दें "
No comments:
Post a Comment