WHAT IS INNER BEAUTY ?
आंतरिक सौंदर्य क्या है ?
"आंतरिक सौंदर्य यानि INNER BEAUTY"
आंतरिक सौंदर्य से मतलब किसी भी इंसान के भीतरी सौंदर्य से माना गया है। भीतर से मतलब इंसान के व्यवाहरिक गुण , उसके अंतर मन में छिपी करुणा , उसकी अच्छाई , दूसरों के प्रति दया , प्रेम और साथ ही उसके अंदर कितनी बुद्धिमता है और उसका स्वयं का आत्मविश्वास जो उसके चरित्र को भी उज्वल बनाता है।
आत्मविश्वास से इंसान हर काम को शांति से कर पाता है क्यूंकि शांत मन व्यक्ति की बुद्धि को भी संतुलित करता है और किसी भी विषम परिस्थिति का सामना वह आराम से कर पाता है।
आंतरिक गुण इंसान को व्यावहारिक , ईमानदार और सद्गुण भी बनाते हैं। जिससे कोई भी आंतरिक गुण प्राप्त इंसान दूसरों के प्रति बिना किसी द्वेष के अपना और साथ ही दूसरों का भी भला करता है।
उसी इंसान का चरित्र भी उज्वल रह सकता है जो ईमानदार और अपने कर्मों को सही दिशा देता है।
किसी भी व्यक्ति को उसके आंतरिक गुण / आंतरिक सौंदर्य स्थायित्व भी देते है।
कहा भी जाता है कि :-
"व्यक्ति में सुंदरता की कमी हो
तो अच्छे स्वभाव से पूरी की जा सकती है
पर अच्छे स्वभाव की कमी सुंदरता से कभी
पूरी नहीं की जा सकती।"
No comments:
Post a Comment