Tuesday, June 1, 2021

RELATION BETWEEN HUSBAND AND WIFE : PATI PATNI KA SAMBANDH KAISA HO?

"RELATION BETWEEN HUSBAND N WIFE"

 

             सृष्टि के निर्माता की सबसे खूबसूरत रचना स्त्री और पुरुष , 

जिनके संगम से निर्माण होता है जीवन का। जिस दो इन्सान को 

भगवान ने जीवन का निर्माण करने का निमित्त बनाया है , उन दोनों का

 आपसी रिश्ता भी बहुत सुन्दर और प्यार भरा होना ही चाहिए। 

 

क्यों ज़रुरी है पति पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य :-

 

         पति पत्नी का रिश्ता वो रिश्ता है जो सृष्टि में सबसे पहले आता है इसके बाद यही रिश्ता माता-पिता की भूमिका में बदल जाता है और सम्मान की दॄष्टि से देखा जाता है। जब बात होती है आपसी सम्बन्ध की तब इस रिश्ते से यही उम्मीद होती है कि पति -पत्नी का आपसी सम्बन्ध बहुत मज़बूत हो जिससे दोनों मिलकर अपने जीवन में आनेवाले हर संबंध और विभिन्न तरह के संघर्षों का मिलकर सामना कर सकें। इन दोनों के आपसी समान विचार , आपसी प्रेम , आपसी विश्वास ही गृहस्थी की नौका को सही दिशा दे सकेंगे। 

                              पति पत्नी का रिश्ता मज़बूत और सामंजस्य वाला इसलिये भी होना ज़रुरी है क्यूँकि इंसान एक सामाजिक प्राणी माना जाता है और इसी बात को ध्यान में रखकर पति पत्नी को आपसी प्रेम और विश्वास की नींव को बहुत मज़बूत रखना चाहिये। 

                          पति पत्नी के रिश्ते को परिवार के बाकी रिश्तों को भी निभाना होता है जिसमें बहुत सी जिम्मेदारी भी शामिल होती है , प्रतिष्ठा, परिवार का मान-सम्मान, खुशी -गम , सब कुछ पति-पत्नी को मिलकर ही निभाना बहुत जरुरी होता है। 

                         अब अगर बात की जाए अपने बच्चों की तब इस बात को यकींनन पुख्ता आधार मिलता है कि बच्चों की बेहतर परवरिश में दोनों का होना बेहद जरुरी है क्यूँकि बच्चों को जहाँ प्यार की ,उचित देखभाल की जरुरत है वहीं दुनिया से कैसे संबंध  बनाने हैं या कैसे लोगों के साथ खुद को आगे बढ़ाना है , इस बात को parents मिलकर बच्चों को सिखाते हैं। 

                               यहाँ पर एक बात कहना जरूरी है दोस्तों और वो यह कि आजकल यह भी देखा जा रहा है कि single parent यानि किसी भी वज़ह से अगर माता -पिता साथ ना हों तब भी mother /father बच्चों की परवरिश बहुत अच्छी तरह करते हैं , 21st century में educated parents और बच्चें भी बहुत अच्छी तरह एक -दूसरे को help or motivate करते हैं।

                             

            पति पत्नी एक सुन्दर जीवन की कल्पना तभी कर सकते हैं जब दोनों अपने रिश्तों में वफ़ादार हों , परस्पर प्रेम रखते हों। एक सफल युगल / दम्पति वही होता है जो आपस में समझदारी , कुशलता रखता हो। 

        " शायद इस बात को आपने भी सुना हो कि :-

 

                           " पति और पत्नी के रिश्ते में

                                मैं और तुम नहीं होते ,

                          दोनों मिलकर हम हो जातें हैं "

 

 

पति पत्नी के लिये , कुछ सावधानियां भी जरुरी है:-

 

                         "चाणक्य नीति"

 

             व्यक्ति को अपनी ही पत्नी से  

                 संतोष कर लेना चाहिये,

       चाहे वह रुपवती हो अथवा साधारण ,

          वह सुशिक्षित हो अथवा निरक्षर 

          उसकी पत्नी है, यही बड़ी बात है। 

 

          दोस्तों, जीवन वहीं खुशहाल , समर्पित,  सुरक्षित और व्यवसित है जहां "दो जिस्म  एक जान" वाली पति-पत्नी में समझ है। 

 

             👫  हमेशा कोशिश करें कि पति -पत्नी के बीच किसी तीसरे इन्सान की वज़ह से कोई कड़वाहट या गलतफहमी न हो अगर हो भी जाए तो आपस में बात करके अपने सम्बन्ध वापिस मज़बूत बनाये क्यूँकि कुछ लोग कभी -कभी परिवार की खुशहाली को देखकर पति पत्नी को गलत सलाह भी दे देतें हैं जिससे आपस में दूरियां हो जाती हैं।👫     

 

                  👫यकीन रखिये आपसे बढ़कर आप दोनों का , आपके परिवार का शुभचिन्तक कोई और नहीं हो सकता। 

 

                           💖😂 😂💖   

 

                                    🙏



 

 



 


 

 

 

 

 

 

 

 



No comments:

Post a Comment

HOW TO PREPARE FOR EXAMS / PARIKSHA KI TAIYARI KAISE KAREN?{IN HINDI}

                             HOW TO PREPARE FOR EXAMS ?                           परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?   मनुष्य के जीवन में संघर्ष ...