RELATIONSHIP SERIES : सम्बन्ध श्रृंखला
RELATIONSHIP SERIES / सम्बन्ध श्रृंखला क्या है ?
हम इन्सान अक्सर रोटी कपड़ा और मकान को सबसे पहली जरूरत मानते हैं जो शायद सही भी है लेकिन किसके लिये चाहिये यह सब ? क्या सिर्फ़ खुद के लिये ?
जी नहीं , यह सब जरूरी होता है खुद के साथ -साथ अपने परिवार के लिये भी।
इंसान जन्म लेने के साथ ही बंध जाता है ऐसे कुछ सम्बन्धों से जो उसके खून के रिश्ते कहलाते हैं। जिनको हम BLOOD RELATIONS भी कहते हैं।
बढ़ती उम्र के साथ -साथ कुछ रिश्ते और भी बनते हैं जिनमें दोस्ती, इंसानियत,और हमसफ़र के रिश्तें भी होते हैं।
हर रिश्ता बहुत खास और नाज़ुक होता है दोस्तों, हर रिश्ते की ख़ासियत उस इंसान से होती है जिसके साथ हम अपना सम्बन्ध रखते हैं। लेकिन सभी सम्बन्धों के लिये कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनको हमें ध्यान में रखना भी बहुत जरूरी है।
21st century यानि 21वीं सदी में रिश्तों में भी बहुत से बदलाव हुए हैं जिसका असर अच्छा भी है और कहीं कहीं बुरा भी।
दोस्तों, अगले ब्लॉग्स में आप के लिये बहुत से सम्बन्धों के बारे में ज़िक्र होगा।
दोस्तों, किसी ने क्या खूब कहा है :-
"रिश्ता जो भी हो
मज़बूत होना चाहिये
मज़बूर नहीं"
😇🙏😊
No comments:
Post a Comment