THANKS GIVING TO
GOD
EVERYONE
आप सबका दिल से आभार और धन्यवाद।
दोस्तों , जिस वक्त मेरे दिल में ये ख्याल आया कि मैं भी क्यूँ न blogs बनाऊं। उसी वक्त यूँ भी लगा कि क्या मैं अपने blogs के जरिये आप सब के दिलों में अपने लिये कोई जगह बना पाऊँगी ? क्या मेरे blogs उस बात को सही तरीक़े से बता पायेंगे जिस बात को लेकर आप google search करते हैं ? यकीन जानिये मुझे बहुत वक्त लगा सोचने में।
फिर एक दिन ईश्वर का नाम लेकर ,अपने विश्वास के सहारे मैंने laptop पर लिखना शुरु कर दिया। मुझे लिखते वक़्त सिर्फ और सिर्फ इस बात का ही ख्याल रहता था कि मैं जो भी कहूँ , वो blog पढ़ने वालों के काम का हो। किसी भी उम्र , आदमी , औरत , बच्चों , युवाओं के काम का हो।
शायद इसी लिये इस blog का नाम जो सबसे पहले मेरे ज़ेहन / मन में आया वो था :-
"दिल का हाल सुने दिलवाला"
दोस्तों , आज आप सब लोगों का मैं दिल से thanks करती हूँ कि आप सबको मेरे blogs पसन्द आ रहें हैं। आपसे वायदा करती हूँ कि आने वाले blogs में मैं और भी जानकारियां लाऊंगी, जिनको विस्तार से अपने blogs में बताऊँगी।
साथ ही साथ ईश्वर को भी नमन व धन्यवाद।
"Google OR Entire Team"
THANKYOU SO MUCH
🙏
🙏👍
ReplyDelete