सही है दोस्तों , ज़िंदगी के सबक बहुत सख्त होते हैं। हम सब लोग जीवन में कभी भी विपरीत हालात के बारे में नहीं सोचते क्यूँकि जब ज़िंदगी सही चल रही हो तब यही लगता है कि "सब सही तो है" और फिर अचानक जीवन में हालात बदल जाते हैं।
उस वक़्त ध्यान जाता है कि "अब मैं क्या करूँ?"
दोस्तों , coronavirus सिर्फ़ एक बीमारी ही नहीं बनकर आया है , यह एक बहुत बड़ी सीख भी अपने साथ लाया है कि जब सही वक़्त हो तब हम सबको अपनी ज़िंदगी की किताब /डायरी को maintain रखना चाहिये। कभी -कभी life की odd situations हमें सीख /lesson देकर जाती हैं।
" सबसे पहली सीख , ज़िंदगी को आसान मत समझो।"
आज जब अचानक चलती -फिरती ज़िन्दगी रुक गई है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिनको अपने बहुत जरुरी काम करने थे।
STUDENTS को अपने टीचर /फ्रेंड्स से नोट्स लेने थे। Files /copy check करवानी थी, जिसके हो सकता है exam में marks मिलने हों, या फिर exam की तैयारी करनी हो। अब covid 19 की वजह से lockdown हैं ऐसे में समय ही समय है पर waste हो रहा है।
PROFESSIONAL हैं पर कभी सोचा ही नहीं कि office , shop सब बंद /मंगल हो सकते हैं इनके भी बहुत से काम रह गए।
PARENTS उम्र दराज़ हैं , हेल्थ CHECK - UPS करवाने थे पर कल वाली टाल -मटोल और आज सब बंद।
" दोस्तों , हर तकलीफ का वक़्त गुज़र तो जाता ही है पर बड़ी तकलीफों के साथ। "
"परेशानी से जो अनुभव और सीख मिलती है वो सीख /lesson दुनिया का कोई भी स्कूल नहीं दे सकता।
"सबसे बड़ी दूसरी सीख जीवन को मज़ाक मत समझो "
हमेशा वक़्त से आगे की सोचों , विपरीत समय आएगा पर रुकेगा नहीं......अनुशासित और जागरुक बनो।
ज़िन्दगी में मज़ाक करना और ज़िन्दगी को ही मज़ाक बना देना , दोनों बहुत अलग बात है। अपने हर काम को हर दिन चैलेंज की तरह लो ,समय पर हर काम को करने की आदत बनानी चाहिये , कोशिश और मेहनत करने की आदत जिसने भी अपनी बना ली , उसे किसी दूसरे के कन्धों की जरूरत नहीं रहती।
हर सुबह रोज़ अपनी एक डायरी maintain करें , उसमें अपने पूरे दिन मैं क्या काम करेंगे उसे लिखें जिससे आप भूले नहीं।
उस काम को भी सोचें जिस काम को आप आने वाले वक़्त में करना चाहते हैं ,उसकी planning or बजट भी बनाये।
परिवार के लिये financial /आर्थिक योजना बनाये ,ना केवल वर्तमान हालातों तक बल्कि आपके स्वयं के रिटायरमेंट तक ,जिससे परिवार और आप स्वयं अपनी पूरी ज़िन्दगी बिना किसी तनाव के जी सकें।
LEARN LESSON FROM CORONAVIRUS
अपनी रोग -प्रतिरोधक शक्ति को मज़बूत बनाये।
अपनी हेल्थ का रूटीन check -up करवाएँ।
मास्क का प्रयोग करें। ..
डरें नहीं , जागरुक रहें।
😊
.
फिर मिलेंगे ....
तब तक ....
be aware,safe,healthy....
bye....take care....🙏



Very nicely written.
ReplyDelete