HOW TO MANAGE YOUR GOALS
GOALS / लक्ष्य , इन्सान अपने जीवन में बहुत कुछ करता है और उसकी भरसक कोशिश रहती है कि वो कुछ ऐसा कर सके जिससे society / समाज में ना सिर्फ़ उसका नाम हो , वो अपने और अपने परिवार के लिये कुछ अच्छा कमा भी सके जिससे उसका जीवन बेहतर ढंग से व्यतीत हो।
हर नए साल में हम सब plan बनाते हैं , resolutions ready करते हैं कि इस साल कोई गलती नहीं करेंगे , कैसी भी परिस्थिति हो अपने काम पर ही फोकस रखेंगे लेकिन होता वही है जो last year हुआ।
DISTRACTION
" You can't do
big things if
you're
distracted by
small things"
अगर आप सही अर्थों में अपने जीवन को "शून्य से शिखर" तक ले जाना चाहते हैं तब आपको इस बात को भी समझना होगा कि बिना planning के , बिना management के , लक्ष्यों को पाना उतना ही impossible है जितना कि सपनों और हकीकत में अन्तर होना।
किसी शायर ने कहा भी है : मंज़िलें हमारे करीब से
गुज़रती गयी जनाब ;
और हम औरों को
रास्ता दिखाने में रह
गए।
"HOW TO MANAGE YOUR GOAL "
सबसे पहले बहुत जरुरी है कि आप एक डायरी बनाए और उस डायरी में लिखे कि आपका लक्ष्य क्या है , आप इस साल या आने वाले सालों में अपने आपको कहाँ देखना चाहते हो।
आपके लक्ष्यों को पूरा करने के लिये क्या Manage /प्रबन्ध करना होगा।
इस बात को महत्व दें कि time - management/समय -प्रबन्ध सही हो।
सबका अलग लक्ष्य होता है। "student , housewife, employee"
STUDENTS
STUDENTS / विद्यार्थियों के लिये अनुशासन को हमेशा मानना यानि हर काम और अपनी पढ़ाई को समय पर करने से ही लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं। रोज स्कूल जायें जब टीचर पढ़ायें तब इस बात की पूरी कोशिश करें कि अपने doubts टीचर से उसी वक़्त clear कर लें।
इससे जब आप पढ़ने बैठेंगे तब आपको वापिस सब याद आ जाएगा और आसानी से अपने chapters कर सकेंगे।
स्कूल से आने के बाद अक्सर स्टूडेंस कोचिंग के लिये जाते हैं , वहाँ पर भी आप पूरे doubts clear जरूर कर लें जिससे पढ़ाया गया topic आपको समझ आ जाए और आपका extra time खराब ना हो।
students अपने टाइम को इस तरह manage करें कि उनको खेलने या other activities के लिए भी टाइम मिल जाए।
खास बात students को distract नहीं होना चाहिये।
अपने goals को पूरा करने के लिये , सबको स्पष्ट कह दें कि वो आपको disturb ना करें।
HOUSEWIFE
परिवार की ऐसी सदस्य जिसे "परिवार की धुरी " भी कहा जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि घर और परिवार को तो वो अपनी कुशलता से संभाल लेती हैं लेकिन स्वयं को वो कुछ अधूरा ही पाती हैं।
अक्सर इनके लक्ष्यों के लिये इन्हें वक़्त नहीं मिलता ?
समय की गति तो बदलती जाती है , ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ती जाती है ,
"नहीं बदलता है तो इनका भाग्य " अक्सर बहुत सी महिलायें यही शिकायत करती नज़र आती हैं।
TIME -MANAGEMENT पर ध्यान दें।
सुबह जल्दी उठें।
सुबह सब काम जल्दी कर लें।
उसके बाद कोई no gossip , no entertainment .
ONLY FOCUS "How to manage your goals "
" यकीं मानिये आप सब कर सकेंगे "
EMPLOYEE
EMPLOYEE / कर्मचारी, सबसे जायदा यह वर्ग कुशल होने के बावजूद अपनी ज़िन्दगी में बहुत मेहनत करता है और कई बार सफल होते - होते रह जाता है या वो सब achieve / प्राप्त नहीं कर पाता जो यह वर्ग चाहता है।
इस वर्ग में महिला और पुरुष दोनों ही आते हैं।
सबसे जायदा कॉम्पिटिशन और टेंशन employee को होती है।
TIME - MANAGEMENT , RISK - MANAGEMENT ,
POWER - MANAGEMENT , MONEY - MANAGEMENT &
KNOWLEDGE - MANAGEMENT
जब इन सब बातों में कोई भी EMPLOYEE निपुण होगा तभी वो अपनी SUCCESS को ACHIEVE कर सकेगा।
FOCUS रखें , KNOWLEDGE UPDATE रखें।
No comments:
Post a Comment