WHAT IS FRIENDSHIP
दोस्ती / मित्रता क्या है?
मित्र / दोस्त , वो शब्द जिसे बोलते ही सबके चेहरे पर खुशी छा जाती है। अगर मैं आपसे ही कहूँ क्या आपकी भी दोस्ती है किसे से ? क्या आपका कोई दोस्त / मित्र है ? तब मुझे पूरा यकीन है कि आपके होठों पर मुस्कान और आंखों में एक चमक आ जाएगी।
कभी भी किसी को यह बताना नहीं पड़ता कि मित्रता क्या है , लेकिन दोस्तों इस नाजुक रिश्ते को बहुत संभाल कर रखना पड़ता है।
FRIENDSHIP एक अहसास है जो बिना इस बात की परवाह किए बनता है कि आप क्या हैं? आपका STATUS / पहचान / रुतबा क्या है ?
FRIENDSHIP / दोस्ती के मायने भी यही है कि दोस्ती दिल का रिश्ता है , यह ना तो उम्र से जुड़ा है , ना इस बात से कि अमीर या गरीब , ना ही दोस्ती जात - पात देखती है अगर दोस्ती कुछ देखती है तो वो है, दिल का सुकून जो दोस्त से मिलकर हर इंसान को अपने बचपन की ओर , अपनी मासूमियत की ओर ले जाता है।
इन्सान बहुत सारी बातें अपने दिल में ही छुपाकर रखता है , हर इंसान की ज़िन्दगी में कभी -कभी कुछ दर्द , अकेलापन , खुद की कुछ कमियाँ , कुछ भी ऐसा होता ही है जिसे वो सबसे नहीं कह पाता, यहाँ तक कि अपने परिवार के लोगों से भी नहीं लेकिन उन्हीं दिल की बातों को वो अपनी दोस्ती में , FRIENDSHIP में , अपने दोस्तों से या किसी एक दोस्त से बहुत आसानी से कह जाता है और सब कुछ बता कर जब वो अपने दोस्त से कहता है कि"अबबताक्याकरूँ" और तब दोस्त का यह कहना कि "मैं हूँ ना", दोस्ती की जीती - जागती मिसाल है।
आजकल दोस्ती सिर्फ किसी एक दो लोगों के बीच ही नहीं है इसमें भी बहुत विस्तार हो गया है।
आज का दौर technology का है , INTERNET की वजह से लोग सिर्फ अपने देश में ही नहीं , सात -समुन्दर पार यानि विदेश में बैठे अपने दोस्त से CONNECT रहते हैं।
दोस्तों , 21st century / २१वीं सदी में life / जीवन जहाँ काफी आसान हो गया है वही लाइफ में परेशानियां भी बहुत हैं , ऐसे में दिल सुकून के , फुर्सत के कुछ लम्हें चाहता है और इन्हीं लम्हों में दोस्त की दोस्ती जीवन को खुशी , मुस्कुराहट , मस्ती देती है।
दोस्ती का मतलब सिर्फ साथ में मौज - मस्ती ही नहीं होता , एक -दूसरे की जरुरत , परेशानी का ध्यान रखना भी होता है।
दोस्तों दोस्ती करो तो निभाओ भी , वरना सड़क पर चलने वाला हर शख़्स / इंसान दोस्त नहीं होता।
🙏😊🙏
No comments:
Post a Comment