HOW TO BE A MULTITASKER
"MULTI-TASKER" किसे कहते हैं ?
"कौन होते हैं "मल्टीटास्कर"
अक्सर ऐसे बहुत से सवाल होते हैं जिनको कई बार हम सुनते तो हैं लेकिन इनके जवाब जानने की कभी भी कोशिश नहीं करते। इसका कारण भी शायद यही है कि हम लोग एक वक़्त में केवल एक ही काम करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नई बात क्या है ? हर इन्सान एक वक़्त में एक ही तो काम करता है। सही है दोस्तों, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक ही वक़्त में कई काम लगातार करते रहते हैं , वो भी एक के बाद एक , कभी - कभी तो साथ - साथ भी।
यकीन नहीं हो रहा ?
चलिये हम आपकी मुश्किल आसान कर देतें हैं। आपने अपनी लाइफ में कुछ ऐसे नाम तो सुने ही होंगे जो बहुत सारे काम एक साथ करते हैं जैसे :- शाहरुख़ खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन , मुकेश अंबानी और भी ना जाने कितने लोग।
अब आप सोच रहे होंगे कि इन सबको तो एक साथ सब काम करने ही होते हैं क्यूँकि यह तो बड़े नाम वाले दिग्गज लोग हैं "CELEBRITY OR BUSSINESSMAN" हैं।
"दोस्तों, तक़दीर से अमीर कम होतें हैं लेकिन मेहनत से अमीर सब हो सकतें हैं।"
ऊपर लिखे नामों पर अगर आप गौर करेंगे तो देखेंगे कि सबने अपने जीवन में मेहनत की है और कड़े संघर्ष और मेहनत के बल पर ही आज वो दौलतमंद और हुनरबाज कहलाए जाते हैं।
क्या मल्टीटास्कर बनना आसान है ?
यह सवाल बहुत कठिन हैं दोस्तों।
अगर आप खुद के लिये इस सवाल का जवाब पाना चाहते हैं तो इसका सटीक और सही जवाब है "हाँ"
लेकिन मल्टीटास्कर बनने के लिये कड़ा संघर्ष भी होगा और अगर आप मेहनत और सही योजना के साथ आगे चलेंगे तो यक़ीनन आप मल्टीटास्कर बन सकते हैं।
कैसे बने मल्टीटास्कर ?
{1} TIME-MANAGEMENT :- सबसे पहले जो जरुरी काम करना है, वो है
"समय की कीमत" को समझना। इसके लिये सुबह जल्द से जल्द उठने की आदत डालनी
चाहिये जिससे हर काम के बीच सही अंतराल हो सके।
{2} PLANNING :-
आपको अपनी योजना या planning clear होनी चाहिये यानि
आपको सुबह से लेकर रात तक अपने काम की एक लिस्ट / list ready / तैयार रखनी होगी
जिससे आपका समय खराब ना हो।
{3} OVERLOAD :-
आप शुरू में कभी भी बहुत सारे काम एक साथ करने
की कोशिश न करें क्यूँकि कहते हैं कि एक साथ दो नावों में कभी भी सवार नहीं होना
चाहिये। आप का जो भी पहला और महत्वपूर्ण काम है उसे पहले निपटायें उसके बाद दूसरे
काम को करें और हो सके तो Time - Management ऐसा रखें जिससे दोनों कामों के बीच
समय - अंतराल रहे ताकि आप बिना आपाधापी, बिना किसी परेशानी के अपना काम ख़ुशी
से पूरा कर सकें।
{4} SKILL :-
किसी भी काम को करने से पहले आपको अपनी skills , किसी भी
काम से संबधित ज्ञान को जरूर से बढ़ाना चाहिये जिससे जब आप अपना काम करने लगे
तो किसी तरह की परेशानी ना हो। अगर काम करना नहीं आएगा तो आपको दूसरे लोगों से
मदद लेनी होगी जिससे आपका समय भी खराब होगा और सही समय पर मदद मिलेगी या
नहीं कुछ कह नहीं सकते।
उम्मीद है आपको मल्टीटास्किंग के बारे में कुछ जानकारी मिल गई होगी। बहुत जरुरी है दोस्तों की आपका vision clear हो ,आप क्या और कैसे करना चाहते है , इस पर आप फोकस रखें।
MULTITASKER OR MULTITASKING के कुछ नुकसान और
फायदे भी हैं जिसके लिये आप मेरे ब्लॉग के अगले PAGES को देखें।
😊
Very nicely written! Best till now... 😍
ReplyDelete