HOW TO SAVE MONEY
बचत कैसे करें ?
$$$$$$$$$ MONEY $$$$$$$$
पैसा रुपया MONEY
" हो तो मुसीबत , न हो तो मुसीबत "
😂😒
दोस्तों , ज़िंदगी बिना पैसों / MONEY के नहीं चलती। जीवन जीने के लिये आपको हर कदम पैसों की जरुरत होती ही है। जिस वक़्त बच्चे का जन्म होता है उस वक़्त से लेकर इंसान की अंतिम साँस तक पैसा अपना अस्तित्व मनवा चुका होता है। अगर कोई व्यक्ति पैसों की अहमियत से इंकार करता है , तो वो सरासर झूठ बोल रहा है।
जब जेब में रुपये हो तो
दुनियाँ आपकी औकात
देखती है और
जब जेब में रुपये न हो तो
दुनियाँ अपनी औकात
दिखाती है.......😒😓😔
इस बात से मुझे नहीं लगता कि आप को भी इंकार होगा।
अब सबसे बड़ा सवाल :-बचत कैसे करें ?
HOW TO SAVE MONEY?
बचत करने के लिये कमाई भी इतनी होनी चाहिये कि आप उसे अलग से जमा रख सके लेकिन आजकल इतनी महँगाई है कि बचत का सोच पाना ही असंभव सा लगता है।
आज जब हम बचत की बात कर रहे है तो हमें अलग -अलग आयवर्ग को भी ध्यान में रखना होगा।
आयवर्ग में अलग अलग जीविका / रोज़गार / वर्ग से जुड़े हुए लोग हैं। आपको समझना होगा कि आप किस आय - वर्ग में आते हैं।
निम्न आय वर्ग
उच्च निम्न आय वर्ग
निम्न मध्यम आय वर्ग
उच्च मध्यम आय वर्ग
निम्न उच्च मध्यम वर्ग
उच्च आय वर्ग
😀 HOW TO SAVE MONEY :: बचत कैसे करें 😊
सबसे पहले बात निम्न आय वर्ग की :- दोस्तों , अगर आप इस आय वर्ग में आते हैं तो यकीनन आप का बचत कर पाना संभव नहीं हो सकता क्यूँकि आप की आय बहुत ही कम होती है और जीवन -यापन बहुत जायदा। इस आय वर्ग के साथ पूरे परिवार को पालना किसी समस्या से कम नहीं। लेकिन हमारे हौंसले इतने मजबूत होने चाहिये दोस्तों कि अपनी मेहनत और सूझ - बूझ से कुछ सालों मे आप निम्न उच्च वर्ग में शामिल हो जाए।
इसके लिये आप कोशिश करें कि सरकार की तरफ से जितनी भी सुविधायें मिलती है उसका लाभ उठायें। जिससे आपकी कमाई से बचत हो सके तो बहुत बढ़िया और अगर न भी हो तो भी आपको परिवार की जरुरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके। कोशिश करें कि आय के दो विकल्प हो , आप दो जगह काम करने की कोशिश करें। दोस्तों , तक़दीर के सहारे मत बैठों , तदबीर / कर्म को अपनी तक़दीर बनायें।
उच्च निम्न आय वर्ग :- अब बात इस वर्ग कि दोस्तों, यह वर्ग कार्यालयों में कम काम करता है किन्तु इस वर्ग के लोग जायदातर मज़दूर वर्ग के होतें हैं , इन्हें "कामकाज़ी - वर्ग" के रुप में भी जाना जाता है। आप के पास भी बचत के लिये जायदा अवसर नहीं होतें किन्तु आप भी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी जरुरतों को पूरा करते हुये कुछ बचत कर सकते हैं। आप के लिये बहुत जरुरी है कि आप ग्रुप जीवन - बीमा करवा लें , ये बीमा फैक्टरी मज़दूरों के लिये किया जाता है। आप के लिये भी यही उचित होगा कि आप भी आय के दो विकल्प रखें।
आप अगर बचत करना चाहते हैं तो अपना पैसा बैंक में बचत खाते में जमा करवायें जिससे जरूरत के वक़्त आप काम में ले सकें।
निम्न मध्यम आय वर्ग :- इस वर्ग का जीवन - स्तर कुछ अच्छा कहा जा सकता है और अगर आप बचत करना चाहें तो कर सकते हैं। आप पढ़े - लिखे होने के कारण कई तरह से अपनी आय को बढ़ा सकतें हैं जैसे कोचिंग , नौकरी , पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं जिससे अतिरिक्त आय उपलब्ध हो सकती है। इस अतिरिक्त पैसे को आप अपनी सेविंग / बचत के लिये जमा कर सकते हैं।
उच्च मध्यम आय वर्ग :- इस वर्ग का जीवन - स्तर काफी अच्छा होता है और बचत के लिये आप कई विकल्प चुन सकते हैं।
निम्न उच्च आय वर्ग :- वो लोग जो जन्म से अमीर नहीं होते लेकिन अपनी आय का स्रोत बढ़ा लेते हैं : फिल्म -स्टार , businessman .
उच्च आय वर्ग :- जो जन्म से धनी परिवारों में पैदा होतें
हैं।
दोस्तों , बचत करने का simple फार्मूला यही है कि आपकी आय के अनुसार आप बचत करें।
अपनी आय का 10 % हिस्सा आप हर महीने अलग रख दें और कोशिश करें कि उसका उपयोग न किया जाए।
दोस्तों , आज के वक़्त में आय के स्रोत बहुत हैं , काबिल बनिये और तब तक कमाइये जब तक हर महंगी से महंगी चीज़ सस्ती न लगने लगे।
Splendid..
ReplyDeleteTHANKYOU SO MUCH
Delete👍
ReplyDeleteTHANKS A LOT
DeleteVery nice blog
ReplyDeleteTHANKYOU SO MUCH
Delete