HOW TO MAINTAIN RELATIONS
सम्बन्धों को कैसे बना कर रखें ?
"A GREAT
RELATIONSHIP IS
ABOUT TWO THINGS :
FIRST, APPRECIATING
THE SIMILARITIES
AND SECOND ,
RESPECTING THE
DIFFERENCES."
दोस्तों , हम सबके जीवन में कुछ लोग हमारे परिवार के होते हैं जिनसे हमारा रिश्ता बहुत अपना करीबी , दिल से और सम्मान से जुड़ा होता है और कुछ लोग हमारे जीवन में दोस्त ,सहपाठी बनकर भी आते हैं जिनसे हमारा रिश्ता कभी मिठास से भरा होता है और कभी -कभी इन रिश्तों में दरार भी आ जाती है।
संबंधों को कैसे बना कर रखें :
अक्सर सम्बन्धों के बारे में एक बात कही जाती है कि संबंध वही अंत तक निभते हैं जिनमें एक-दूसरे के लिये प्यार और विश्वास की डोर बंधी हो।
कहते हैं जब तक बचपन है तब तक सब बातें भी मासूम मालूम होती है लेकिन जैसे ही बड़े होने लगते हैं हर बात की खाल निकालने लग जातें हैं।
संबंधों की कद्र करनी पड़ती है, रिश्ता चाहे जिसके भी साथ हो लेकिन आपके / हमारे लिए वो इन्सान बहुत खास होना चाहिये तभी हम उनके साथ अपने emotions /भावनाएँ व्यक्त कर पायेंगे और अपने रिश्तों को मधुर बना पायेंगे। रिश्ता तभी बना रहता है जब तक आप दूसरे इंसान की अच्छाइयों के साथ -साथ उसकी कुछ कमियों / बुराइयों को भी समझें।
किसी के कुछ शब्द पढ़े थे इक बार :-
" संबंध कभी भी सबसे जीतकर
नहीं निभाये जा सकते...
संबंधों की खुशहाली के लिए
झुकना होता है, सहना होता है,
दूसरों को जिताना होता है और
स्वयं हारना होता है...😊
सबसे बड़ा एक सवाल : आत्मसम्मान का क्या ?
रिश्तों की गरिमा और खूबसूरती इसी बात के साथ में छुपी है कि कोई भी रिश्ता हो एक - दूसरे के आत्मसम्मान को हमेशा बना कर रखें। हर रिश्तों में प्यार और तक़रार होती ही है, उस वक़्त को अपनी सूझ - बुझ से संभाल कर निकल जाने दें। ज़िन्दगी मे कई बार ऐसा हो जाता है कि किसी बात या किसी काम को लेकर मनमुटाव / आपसी मतभेद हो जाते हैं।
कुछ रिश्तें ऐसे होते हैं दोस्तों जो बहुत अपने होते है , ऐसे रिश्तों को अहम और वहम की वजह से खोने मत देना क्योंकि जो दिल में रहते हैं , साँसों में बसते है वो रिश्ते टूट कर और भी करीब बसते है।
किसी शायर ने कहा है दोस्तों :-
" मैं तो चाहता हूँ
हमेशा मासूम बने रहना ,
ये जो ज़िन्दगी है
समझदार किये जाती है।
अंत में सिर्फ़ इतना ही कहना है दोस्तों , रिश्तों में कोई दगा ना हो और कोई आपका आपसे जुदा ना हो।
😊🙏🙏😊
Very beautifully written
ReplyDelete